गणेश उत्सव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी से मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा एवं लूट की घटना में 06 आरोपी गिरफ्तार*
*
*थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई*
*दुर्गम क्षेत्र में घेराबंदी कर 06 आरोपियों को पकड़ा, न्यायालय ने भेजा जेल*
राजगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु *पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के पालन में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे* के मार्गदर्शन एवं *एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविन्द सिंह राठौर* के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक मंजू मखेनिया के नेतृत्व में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा गणेश उत्सव के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं नगदी व दस्तावेजों से भरा पर्स छीनकर ले जाने की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 19.09.2026 को गणेश उत्सव के दौरान प्रधान आरक्षक 658 नंदकिशोर मीणा, थाना कोतवाली राजगढ़, किला गेट राजगढ़ स्थित मिश्रित आबादी झांकी पर शाम 06 बजे से रात्रि 01 बजे तक फिक्स प्वाइंट ड्यूटी पर तैनात थे।
रात्रि करीब 20:50 बजे उन्हें सूचना मिली कि कुछ युवक दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तेज गति से चिल्लाते एवं हुड़दंग करते हुए किला गेट की ओर आ रहे हैं। प्रधान आरक्षक नंदकिशोर द्वारा युवकों को रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया गया।
कुछ समय पश्चात उक्त युवक पुनः एकत्रित होकर मौके पर आए और पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौच करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की तथा उनके साथ मारपीट की। आरोपियों द्वारा पुलिसकर्मी की वर्दी खींचकर फाड़ दी गई तथा उन्हें किला गेट से घूम घाटी की ओर खींचकर ले जाने का प्रयास किया गया।
मारपीट एवं खींचतान के दौरान आरोपियों द्वारा फरियादी की जेब में रखे ₹5,000 नगद तथा पेंट की जेब में रखा पर्स, जिसमें ₹1,000 नगद एवं आधार कार्ड, पैन कार्ड, पुलिस आईडी कार्ड सहित अन्य दस्तावेज रखे थे, छीनकर ले लिए गए।
घटना के दौरान पुलिस स्टाफ एवं अन्य लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी मौके से भागने लगे।
*पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश एवं सघन तलाश की गई।
पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों की मदद से भाग रहे आरोपियों का पीछा किया गया। इसी दौरान भारतसिंह तंवर एवं अनारसिंह तंवर को मोटरसाइकिल से पीछा कर पकड़ लिया गया। इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी रखी गई।
पुलिस टीम द्वारा ग्राम झंझाड़पुर के पास दुर्गम क्षेत्र में घेराबंदी कर शेष 04 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार प्रकरण में कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. भारतसिंह पिता विजयसिंह तंवर, उम्र 45 वर्ष
2. अनारसिंह पिता भीमा जी तंवर, उम्र 22 वर्ष
3. ललित पिता दुलेसिंह तंवर, उम्र 19 वर्ष
4. कालू पिता देवीसिंह तंवर, उम्र 22 वर्ष
5. राकेश पिता देवसिंह तंवर, उम्र 21 वर्ष
6. धर्मेंद्र पिता बनेसिंह तंवर, उम्र 27 वर्ष
सभी निवासी ग्राम झंझाड़पुर, थाना कोतवाली राजगढ़, जिला राजगढ़।
नाबालिग आरोपी: प्रकरण में एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है। नाबालिग की पहचान एवं व्यक्तिगत विवरण विधि के प्रावधानों के अनुसार गोपनीय रखा गया है।
*आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड*
1. भारत सिंह तंवर के विरुद्ध पूर्व में निम्न अपराध पंजीबद्ध हैं—
अपराध क्रमांक 215/2005, धारा 147, 148, 323, 294, 427 भादवि।
अपराध क्रमांक 61/2011, धारा 341, 294, 323, 324, 506, 326, 34 भादवि।
अपराध क्रमांक 10/2020, धारा 294, 323, 506 भादवि।
अपराध क्रमांक 411/2020, धारा 386, 388 भादवि।
अपराध क्रमांक 636/2021, धारा 436, 34 भादवि।
अपराध क्रमांक 746/2021, धारा 294, 323, 325, 341, 506, 34 भादवि।
2. धर्मेन्द्र तंवर के विरुद्ध पूर्व में निम्न अपराध पंजीबद्ध हैं—
अपराध क्रमांक 590/2015, धारा 323, 506 भादवि।
अपराध क्रमांक 323/2018, धारा 294, 323, 506, 325, 34 भादवि।
अपराध क्रमांक 105/2024, धारा 34 आबकारी अधिनियम।
अपराध क्रमांक 425/2025, धारा 115(2), 131, 303(2), 62 तथा एससी/एसटी अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(va)।
3. राकेश तंवर के विरुद्ध पूर्व में—
अपराध क्रमांक 372/2024, धारा 294, 323, 506, 34 भादवि।
अन्य गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में भी आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी संकलित की जा रही है।
*प्रकरण की स्थिति*
थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 707/2026, धारा 132, 121(1), 221, 310(2), 296(बी), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार 06 आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। नाबालिग आरोपी के संबंध में विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मंजू मखेनिया, उनि सुभाष द्विवेदी, उनि भंवरसिंह भूरिया, आरक्षक 243 शक्ति, आरक्षक 215 मुकेश, आरक्षक 915 विवेक पाटिल, आरक्षक चालक 152 राहुल गुर्जर, प्रधान आरक्षक 268 मोईन अंसारी, प्रधान आरक्षक 658 नंदकिशोर मीणा, प्रधान आरक्षक 776 देवेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक 398 नरेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक 309 अवधेश जाट, आरक्षक 986 साहब सिंह, एसआई जितेंद्र अजनारे, एएसआई शादाब खान, हेड कांस्टेबल कुलदीप एवं कांस्टेबल ललित सोंधिया का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
*राजगढ़ पुलिस सोशल मीडिया हैंडल*
Facebook: RJHSP
Instagram: @sp_rjh
X: @RajgarhSp
✨राजगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प✨