शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर में रंगोली एवं पोस्टर निर्माण गfतिविधि आयोजित*
*
*जबलपुर।10/10/2026।* शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर के भूविज्ञान विभाग द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा समागम–2026 के अंतर्गत कला एवं संस्कृति गतिविधि के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 (NEP 2020) विषय पर रंगोली एवं पोस्टर निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति का विकास, भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता व राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 (NEP 2020) के प्रमुख उद्देश्यों की स्पष्ट समझ क्षमताओं एवं मूल्यों का संवर्धन करना था। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को रंगोली एवं पोस्टर के जरिए शिक्षा में नवाचार, कौशल विकास, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं विद्यार्थियों का सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक कौशल का विकास करती हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर की प्राचार्य डॉ. शिखा सक्सेना के संरक्षक एवं नेतृत्व एवं भूविज्ञान विभाग के डॉ. डी. के. देवलिया के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. मीनाक्षी कपूर, डॉ. रोहिणी सिंह, डॉ. ईश्वर लाल डांगी एवं डॉ. कुसुम पाठक के द्वारा गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन शिक्षा, कला एवं संस्कृति के समन्वय को बढ़ावा देने की दिशा में एक अत्यंत सार्थक पहल सिद्ध हुआ।