ब्रेकिंग
♦ गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: बाबा बदख़्शानी दरगाह के पूर्व सदर मोहम्मद शफीक खान के निवास पर हुआ चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत ♦ पावर टू एंपावर - जब भारत ने दुनिया को सिखाया शक्ति का असली अर्थ ♦ परीक्षा में तीन बार असफल हुए. इन सभी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. नतीजा यह रहा कि आज विष्णु गुर्जर मध्य प्रदेश के सहकारिता विभाग में विस्तार अधिकारी पद पर सेवाएं दे रहे हैं. ♦ अवैध धारदार हथियार लेकर घूम रहे आरोपी को पकड़ा* *मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट पर भी की चालानी कार्यवाही* ♦ ग्राम पंचायत उड़नखेड़ी में बायोगैस संयंत्र का संचालन प्रारंभ* ♦ खेलो इंडिया सेंटर राजगढ़ के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, 6 स्वर्ण एवं 4 कांस्य पदक जीतने पर*
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: बाबा बदख़्शानी दरगाह के पूर्व सदर मोहम्मद शफीक खान के निवास पर हुआ चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: बाबा बदख़्शानी दरगाह के पूर्व सदर मोहम्मद शफीक खान के निवास पर हुआ चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत



 शहर की ऐतिहासिक साझी संस्कृति और आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए बाबा बदख़्शानी दरगाह के पूर्व सदर मोहम्मद शफीक खान के निवास पर मां जालपा चुनरी यात्रा के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

आयोजन के दौरान चुनरी यात्रा में पधारे संत-महात्माओं एवं आचार्यों पर पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों के लिए ठंडे शीतल जल की व्यवस्था कर सेवा की गई।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद व मंडल उपाध्यक्ष सुनील मेवाड़े वरिष्ठ पार्षद पप्पू मकवाना, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री इरफान मेवाती,रिटायर्ड पटवारी अहमद खान सलीम भाई पूरे वाले युवा व्यवसाई राजेश मेवाड़े कमल तंवर कंवर पूरा वाले सहित कई गणमान्य नागरिक और युवा साथी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मोहम्मद शफीक खान ने कहा कि 

 "हमारे निवास पर चुनरी यात्रा में आए मेहमानों और श्रद्धालुओं का स्वागत करना और शीतल जल पिलाकर सेवा करना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। राजगढ़ शहर हमेशा से आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है, जहाँ हर त्यौहार और आयोजन को मिलकर मनाने की परंपरा रही है।"