ब्रेकिंग
♦ जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र राजगढ़ तथा वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण* ♦ पीलूखेड़ी में मत्स्य क्षेत्र की नई संभावनाओं का जायजा, सचिव श्री सिंह ने किया औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण* ♦ यात्री बसों की चैकिंग में एक बस जप्त, तीन बसों से 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला* ♦ पीलूखेड़ी में उद्योगपतियों की समस्याओं पर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए समाधान के निर्देश* *मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अधोसंरचना सुदृढ़ करने के लिए समन्वित कार्रवाई के निर्देश* ♦ संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग श्री शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण ♦ राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं डिजिटलाइजेशन को लेकर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए आवश्यक निर्देश*
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

एसडीएम आरोन ने रामपुर और देहरीकला का किया निरीक्षण, अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
एसडीएम आरोन ने रामपुर और देहरीकला का किया निरीक्षण, अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई

गुना। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आरोन की एसडीएम मंजूषा खत्री ने शुक्रवार को विकासखंड आरोन की ग्राम पंचायत रामपुर एवं देहरीकला का विस्तृत औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों, स्कूलों, आंगनबाड़ियों और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसडीएम ने सबसे पहले ग्राम देहरीकला स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान राशन वितरण 93 प्रतिशत पाया गया और उपस्थित ग्रामीणों ने राशन दुकान की कार्यप्रणाली पर पूर्ण संतुष्टि व्यक्त की।

स्कूली बच्चों से संवाद और सुधार के निर्देश

इसके पश्चात एसडीएम ने ग्राम देहरीकला के शासकीय मिडिल एवं हाई स्कूल तथा शासकीय हाई स्कूल रामपुर का भ्रमण किया। उन्होंने स्कूल परिसरों में बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया और संस्था प्रमुख को आवश्यक सुधार के कड़े दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए आगामी परीक्षाओं की तैयारी, रचनात्मक अध्ययन और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए।

लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों पर होगी कार्रवाई

प्रशासनिक दल ने ग्राम रामपुर एवं देहरीकला के उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का भी सघन निरीक्षण किया। रामपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के दौरान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) और एएनएम अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बीएमओ आरोन को मामले का परीक्षण कर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं, दोनों पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की सुविधा के लिए समुचित प्रकाश व्यवस्था करने और आरओ वाटर प्लांट को अविलंब शुरू कराने हेतु परियोजना अधिकारी आरोन को निर्देशित कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अमित जैन, संबंधित पंचायतों के पटवारी, सचिव एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।