ब्रेकिंग
♦ स्वामित्व रजिस्ट्री अभियान में राजगढ़ जिले में प्रगति जारी, पटवारी स्तर पर कार्यों की समीक्षा* ♦ गोपाल कृष्ण पुरस्कार योजना के तहत राजगढ़ जिले के पांच वृंदावन ग्रामों में होगी दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता* ♦ पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (भा.पु.से.) ने थाना कोतवाली राजगढ़ का किया निरीक्षण** ♦ वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान को राजगढ़ जिले में जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प | ♦ मोदी का वैश्विक नेतृत्व, ओम बिरला का संसदीय कूटनीतिक संवाद: ब्रिक्स पार्लियामेंट्री फोरम से दुनिया को भारत का लोकतांत्रिक संदेश ♦ किशनगढ़ मोहल्ले में एक साथ बैठकर सुना पीएम मोदी का 139वां एपिसोड, स्थानीय सामान अपनाने पर दिया जोर
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

स्वामित्व रजिस्ट्री अभियान में राजगढ़ जिले में प्रगति जारी, पटवारी स्तर पर कार्यों की समीक्षा*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
स्वामित्व रजिस्ट्री अभियान में राजगढ़ जिले में प्रगति जारी, पटवारी स्तर पर कार्यों की समीक्षा*



 *

 *जिले में अब तक 27,953 रजिस्ट्रियां पूर्ण, 5,112 प्रकरण हस्ताक्षर के लिए लंबित* 


 *राजगढ़ 26 अक्टूबर, 2026*


     कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में स्वामित्व रजिस्ट्री अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्व विभाग द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को उनके भूखंडों के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। राजस्व विभाग के अनुसार जिले में अब तक कुल 27,953 रजिस्ट्रियां पूर्ण की जा चुकी हैं, जबकि 5,112 प्रकरण हस्ताक्षर के लिए लंबित हैं। पटवारी स्तर पर जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार खिलचीपुर तहसील में पटवारी श्री सचिन जायसवाल द्वारा 494 कुल भूखंडों में से 219 की प्रक्रिया पूर्ण कर 44.33 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। 


     इसी प्रकार नरसिंहगढ़ तहसील में पटवारी श्री विपिन सिंह ने 323 भूखंडों में से 210 पूर्ण कर 65.02 प्रतिशत प्रगति हासिल की है।सारंगपुर तहसील में पटवारी श्री हेमराज सिंह राजपूत द्वारा 357 भूखंडों में से 199 पूर्ण कर 55.74 प्रतिशत, पटवारी श्री कन्हैयालाल फुलेरिया द्वारा 1,628 भूखंडों में से 234 पूर्ण कर 14.37 प्रतिशत तथा पटवारी श्री राम बाबू देशवाली द्वारा 731 भूखंडों में से 228 पूर्ण कर 31.19 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। स्वामित्व रजिस्ट्री अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को उनके भूखंडों के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने के साथ संपत्ति अधिकारों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने का उद्देश्य है। अभियान के तहत राजस्व अमले द्वारा प्रकरणों के निराकरण एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।