ब्रेकिंग
♦ वृक्षारोपण कर हरित आवरण बढ़ाने से पर्यावरण असंतुलन में होगा सुधार- प्रोफेसर जैन ♦ नेशनल लोक अदालत से प्राप्त हो रहे हैं सर्वोत्तम परिणाम – श्री राजीव म. आपटे प्रधान जिला न्यायाधीश* ♦ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित* *अपूर्ण आवासों को अभियान चलाकर पूर्ण कराने एवं योजनाओं के लक्ष्य समय-सीमा में प्राप्त करने के निर्देश* ♦ जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र राजगढ़ तथा वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण* ♦ पीलूखेड़ी में मत्स्य क्षेत्र की नई संभावनाओं का जायजा, सचिव श्री सिंह ने किया औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण* ♦ यात्री बसों की चैकिंग में एक बस जप्त, तीन बसों से 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला*
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

वृक्षारोपण कर हरित आवरण बढ़ाने से पर्यावरण असंतुलन में होगा सुधार- प्रोफेसर जैन

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
वृक्षारोपण कर हरित आवरण बढ़ाने से पर्यावरण असंतुलन में होगा सुधार- प्रोफेसर जैन

अमृत हरित महाअभियान 2026 के अंतर्गत "एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भूगर्भ शास्त्र अध्ययनशाला एवं शोध केंद्र के द्वारा किया वृक्षारोपण

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर के  कुलगुरु प्रो. राकेश कुशवाह  के संरक्षण एवं कुलसचिव यशवंत सिंह पटेल  के मार्गदर्शन एवं प्रो.पी के जैन विभागाध्यक्ष के निर्देशन में नगरीय क्षेत्र में अमृत हरित महाअभियान 2026 के अंतर्गत भूगर्भशास्त्र अध्ययनशाला एवं शोध केंद्र द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो पी के जैन ने बतलाया कि तीव्र गति से बढ़ते हुए वृक्षों  के कटाव एवं शहरीकरण तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव के परिणामस्वरूप नगरीय क्षेत्रों में हरितावरण में निरंतर कमी होने के कारण, तापमान में प्रतिवर्षवृद्धि, वायु गुणवत्ता में निरंतर गिरावट होने से पर्यावरणीय असंतुलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार भूगर्भशास्त्र अध्ययनशाला एवं शोध केंद्र के विभागाध्यक्ष प्रो. पी के जैन के निर्देशन  में भूगर्भ शास्त्र के छात्र-छात्राओं द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रो . पी के जैन ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ाने के लिए संकल्प शपथ भी दिलाई गई है। इस अवसर पर विभाग के अतिथि विद्वान आशी जैन, आशिया बानो, मुमताज जहां मंसूरी एवं गुट्टी लाल कुशवाहा, लक्ष्मण कुमार प्रयोग शाला परिचार उपस्थित रहे।