ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

जीरापुर पुलिस की कार्रवाई: अवैध रूप से तेजाब का भंडारण कर बिक्री करने वाला आरोपी पकड़ा*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
जीरापुर पुलिस की कार्रवाई: अवैध रूप से तेजाब का भंडारण कर बिक्री करने वाला आरोपी पकड़ा*



*


*40 कार्टून में रखी 800 बोतल तेजाब जप्त, कीमत लगभग ₹16,000*


राजगढ़ पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना जीरापुर पुलिस ने बिना लाइसेंस बिक्री के लिए तेजाब (एसिड) का भंडारण करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के गोदाम से 40 कार्टून में रखी एक लीटर क्षमता की कुल 800 बोतल तेजाब, जिसकी कीमत लगभग ₹16,000 है, जप्त की हैं।


*पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई*


पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी जीरापुर *श्री धर्मवीर सिंह नागर* के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक *श्री हुकुमसिंह मीणा* के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


*प्रकरण का विवरण*


दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी जीरापुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राकेश पिता नरेन्द्र मिश्रा, निवासी आवास कॉलोनी, जीरापुर द्वारा नर्मदेश्वर कॉलोनी स्थित अपने गोदाम में बिक्री के लिए तेजाब की बोतलें रखी गई हैं।


सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंची। गोदाम की जांच करने पर खाकी रंग के 40 कार्टून में एक लीटर क्षमता की 20-20 बोतलें, कुल 800 बोतल तेजाब बिक्री के लिए रखी मिलीं। पुलिस ने उक्त तेजाब को विधिवत जप्त किया।


जांच में बिना लाइसेंस तेजाब का भंडारण एवं बिक्री के लिए रखे जाने तथा इससे मानव जीवन को खतरा उत्पन्न होने की आशंका पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध जहर अधिनियम, 1919 की धारा 2/6 एवं धारा 286 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


*जप्त सामग्री*


- तेजाब के कार्टून — 40

- कुल बोतलें — 800 (एक लीटर क्षमता प्रत्येक)

- अनुमानित कीमत — ₹16,000


*सराहनीय योगदान*


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हुकुमसिंह मीणा, उपनिरीक्षक अरुण जाट,सउनि शादाब खान आरक्षक 517 सतेन्द्र एवं आरक्षक 596 जुगल, आर ललित तोमर का सराहनीय योगदान रहा।


राजगढ़ पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


राजगढ़ पुलिस — सेवा, सुरक्षा एवं संकल्प।


*सोशल मीडिया हैंडल:*


- Facebook: RJHSP

- Instagram: @sp_rjh

- X (Twitter): @RajgarhSp