*‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के तहत लॉटरी से 36 युवक-युवतियों का चयन*
*दिनांक: 18 अक्टूबर 2026*
मध्यप्रदेश शासन की राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के अंतर्गत जिला राजगढ़ में युवाओं के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में आयोजित चयन प्रक्रिया में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र युवाओं में से 21 युवक एवं 15 युवतियों, कुल 36 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
योजना का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र की सीमाओं के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तैनात सैनिकों की गतिविधियों एवं दिनचर्या से परिचित कराना तथा युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना है।
चयनित युवक-युवतियों को योजना के तहत भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा की अनुभव यात्रा पर भेजा जाएगा, जहाँ उन्हें देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के जीवन एवं कर्तव्यों को निकट से जानने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर श्रीमती निधि भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर; सुश्री उमा पटेल, जिला खेल अधिकारी; डॉ. शैलेन्द्र मेवाड़े, प्रभारी एनएसएस; श्री महेन्द्र परमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी; श्री डालचंद सौजनिया, प्रभारी स्काउट-गाइड; सुश्री हिना खान, प्रभारी नेहरू युवा केंद्र; श्रीमती कल्पना भंडारी, जिला खेल प्रशिक्षक ग्रेड-1 सहित खेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजगढ़ पुलिस — सेवा, सुरक्षा एवं संकल्प।
*सोशल मीडिया हैंडल*
- Facebook: RJHSP
- Instagram: @sp_rjh
- X (Twitter): @RajgarhSp