शक्ति केंद्र की बैठक में 13 सेवा कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06, 07 व 08 (बूथ क्रमांक 104, 105, 108 एवं 113) की महत्वपूर्ण बैठक किशनगढ़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन मौर्य मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए 'सेवा संकल्प माह' के मंडल संयोजक प्रताप सिंह सिसोदिया ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प माह' के 13 सेवा कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की। उन्होंने प्रत्येक बूथ स्तर पर सेवा कार्य प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए और कार्यकर्ताओं के साथ ठोस कार्ययोजना तैयार कीइस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक व पूर्व पार्षद पंडित ओम प्रकाश शर्मा, शक्ति केंद्र सह-संयोजक व पूर्व सदर मोहम्मद शफीक खान, भाजपा मंडल महामंत्री प्रांजल खुजनेरी, बूथ अध्यक्ष सुनील मेवाड़े, महेंद्र प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष महेश पुष्पद (मास्टर साहब), वरिष्ठ पार्षद पप्पू मनवाना, बीएलए-2 प्रेम सिंह, विनोद सोनी बलराम बाथम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।