ब्रेकिंग
♦ यात्री बसों की चैकिंग में एक बस जप्त, तीन बसों से 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला* ♦ पीलूखेड़ी में उद्योगपतियों की समस्याओं पर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए समाधान के निर्देश* *मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अधोसंरचना सुदृढ़ करने के लिए समन्वित कार्रवाई के निर्देश* ♦ संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग श्री शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण ♦ राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं डिजिटलाइजेशन को लेकर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए आवश्यक निर्देश* ♦ उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता और व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने दिए निर्देश* *परिवहन एवं समितियों के बीच 2800 क्विंटल के अंतर की जांच कर जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश* ♦ यात्री बसों की चेकिंग में चार बसें जब्त, 34 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी के निर्देश पर ब्यावरा में यात्री बसों की सघन जांच*
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर सख्ती, जागरूकता के साथ होगी चालानी कार्रवाई

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर सख्ती, जागरूकता के साथ होगी चालानी कार्रवाई
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल शिकायत मिलने पर ही सफाई व्यवस्था सक्रिय न हो, बल्कि नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से पहले से ही समस्याओं की पहचान कर उनका निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने और समझाइश देने के साथ-साथ नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जाए। खुले में कचरा फेंकने, सार्वजनिक स्थलों को गंदा करने, जल संसाधनों को प्रदूषित करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं अपशिष्ट के संबंध में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सुबह 7 बजे से सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग कलेक्टर ने कहा कि सफाई व्यवस्था में प्रभावी सुधार के लिए सफाई टीम सुबह 7 बजे से अपने निर्धारित क्षेत्रों में सक्रिय हो। अधिकारी भी मैदानी स्तर पर मौजूद रहकर सफाई कार्य की निगरानी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था केवल शिकायतों के आधार पर संचालित न हो, बल्कि अधिकारी स्वयं क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें। कचरा पृथक्करण व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर उन्होंने निर्देश दिए कि घरों एवं अन्य स्थानों से एकत्र किए जा रहे कचरे को अलग-अलग रखने की व्यवस्था मजबूत की जाए। इसके लिए आवश्यक संख्या में वॉलंटियर्स तैयार किए जाएं तथा नागरिकों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए लगातार जागरूक किया जाए। गीले और सूखे कचरे के पुन: उपयोग की तैयार होगी कार्ययोजना कलेक्टर ने कहा कि पृथक किए गए कचरे के निस्तारण के साथ-साथ उसके पुन: उपयोग और विक्रय की भी प्रभावी व्यवस्था तैयार की जाए। उन्होंने बताया कि गीले कचरे का उपयोग बायोगैस सहित अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार करने में किया जा सकता है, जबकि सूखे कचरे को कबाड़ एवं रिसाइक्लिंग से जुड़ी एजेंसियों को दिया जा सकता है। इस दिशा में संबंधित एजेंसियों और फर्मों से समन्वय कर ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। शिकायत का इंतजार नहीं, पहले से होगी नियमित मॉनिटरिंग कलेक्टर ने कहा कि नगरपालिका की टीम किसी शिकायत के बाद ही सक्रिय हो, यह व्यवस्था उचित नहीं है। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने स्तर पर नियमित निगरानी करते हुए समस्याओं का पहले से पता लगाना होगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर