ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

फर्म के खातों में हेराफेरी एवं कूटरचना कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार**

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
फर्म के खातों में हेराफेरी एवं कूटरचना कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार**

**


**आरोपी से 10 लाख 50 हजार रुपये नगद एवं मोबाइल फोन जप्त**


जिला राजगढ़ में धोखाधड़ी एवं आर्थिक अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत **पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS)** के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे** एवं एसडीओपी ब्यावरा श्री प्रकाश शर्मा** के मार्गदर्शन में थाना ब्यावरा (देहात) पुलिस द्वारा फर्म के खातों में हेराफेरी एवं कूटरचना कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

*घटना का विवरण**दिनांक **10.09.2026** को फरियादी **सिद्धांत पिता विनीत कुमार गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी सेठ एंड संस टाटा मोटर्स शोरूम, ए.बी. रोड, गुना** द्वारा थाना ब्यावरा (देहात) में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी फर्म के ब्यावरा स्थित टाटा मोटर्स शोरूम में **सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत संजय कुमार पिता कैलाश नारायण सक्सैना** द्वारा फर्म के अकाउंट में हेराफेरी एवं कूटरचना कर फर्म की राशि में गबन/धोखाधड़ी की गई है।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ब्यावरा (देहात) में **अपराध क्रमांक 298/2026, धारा 318(4), 316(5), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस** के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।**पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी**प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना ब्यावरा (देहात) पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी।इसी दौरान दिनांक **13.09.2026** को विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा **पचोर रेलवे स्टेशन के सामने जोड़** पर दबिश देकर आरोपी **संजय कुमार सक्सैना** को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही एवं कब्जे से धोखाधड़ी से संबंधित **10 लाख 50 हजार रुपये नगद** तथा घटना में प्रयुक्त **मोबाइल फोन** जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जप्त मशरूका**1. **नगदी राशि – ₹10,50,000/- (दस लाख पचास हजार रुपये)**2. **01 नग मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत₹25,000/-**कुल जप्त मशरूका – ₹10,75,000/-*गिरफ्तार आरोपी**संजय कुमार पिता कैलाश नारायण सक्सैना, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पानिया, थाना पचोर, जिला राजगढ़ (म.प्र.)**सराहनीय भूमिका**उक्त कार्रवाई में **थाना प्रभारी ब्यावरा (देहात) उनि. प्रवीण जाट**,आरक्षक 833 राजेश यादव**,आरक्षक 970 नीलेश पंत**, आरक्षक 284 प्रवीण यादव** एवं **प्रआरक्षक चालक 486 अरविन्द शर्मा** का विशेष योगदान रहा।राजगढ़ पुलिस द्वारा आर्थिक धोखाधड़ी एवं कूटरचना जैसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।**