ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किया खिलचीपुर अस्पताल का निरीक्षण*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किया खिलचीपुर अस्पताल का निरीक्षण*



 *"मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान"* 


 *

 *राजगढ़ 23 अक्‍टूबर,  2026* 


कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने खिलचीपुर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शेख जलालुद्दीन एवं बीएमओ डॉ. कमल दांगी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने इंडेंट रजिस्टर, आवश्यक दवा सूची, ओपीडी रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं स्टॉक रूम में पहुंचकर दवाओं के भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया। इंडेंट रजिस्टर एवं आवश्यक दवा सूची का समय पर अद्यतन नहीं होने पर कलेक्टर ने गहरा असंतोष व्यक्त किया। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्टॉक में अंतर पाए जाने पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित फार्मासिस्ट श्री आर.डी. साहू से स्पष्टीकरण मांगा तथा स्टॉक में विसंगति के लिए जिम्मेदार पाए जाने पर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को दवाओं के स्टॉक का रिकॉर्ड के अनुसार मिलान करने, आवश्यक दवा सूची एवं इंडेंट रजिस्टर को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा अस्पताल के सभी अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।