ब्रेकिंग
♦ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित* *अपूर्ण आवासों को अभियान चलाकर पूर्ण कराने एवं योजनाओं के लक्ष्य समय-सीमा में प्राप्त करने के निर्देश* ♦ जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र राजगढ़ तथा वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण* ♦ पीलूखेड़ी में मत्स्य क्षेत्र की नई संभावनाओं का जायजा, सचिव श्री सिंह ने किया औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण* ♦ यात्री बसों की चैकिंग में एक बस जप्त, तीन बसों से 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला* ♦ पीलूखेड़ी में उद्योगपतियों की समस्याओं पर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए समाधान के निर्देश* *मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अधोसंरचना सुदृढ़ करने के लिए समन्वित कार्रवाई के निर्देश* ♦ संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग श्री शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

यात्री बसों की चेकिंग में चार बसें जब्त, 34 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी के निर्देश पर ब्यावरा में यात्री बसों की सघन जांच*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
यात्री बसों की चेकिंग में चार बसें जब्त, 34 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई*      *कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी के निर्देश पर ब्यावरा में यात्री बसों की सघन जांच*



 *यात्री बसों की चेकिंग में चार बसें जब्त, 34 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई* 


 *कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी के निर्देश पर ब्यावरा में यात्री बसों की सघन जांच* 


 *राजगढ़ 10 सितम्‍बर, 2026* 


कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के निर्देशानुसार गुरूवार को ब्यावरा में भोपाल चौराहा के आसपास पचोर रोड एवं भोपाल रोड पर यात्री बसों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बसों के आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस, परमिट एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। जांच के दौरान बस क्रमांक एमपी 39 पी 5111 कुरैशी बस सर्विस बिना फिटनेस के संचालित पाई गई। उक्त बस को जब्त कर थाना सिटी ब्यावरा में रखा गया। इसी प्रकार बस क्रमांक एमपी 04 पीए 4140 रॉयल बस सर्विस की जांच के दौरान अग्निशमन यंत्र सही स्थिति में नहीं पाया गया। इसके चलते बस को जब्त कर थाना सिटी ब्यावरा में रखा गया।


इसी क्रम में पचोर रोड पर बस क्रमांक एमपी 10 4 जेडवाई 7619 बिना परमिट संचालित पाई गई। उक्त बस को भी जब्त कर थाना सिटी ब्यावरा में रखा गया। वहीं बस क्रमांक एमपी 09 एफए 3815 बिना परमिट संचालित पाई गई, जिसे जब्त कर थाना ब्यावरा देहात में रखा गया। इस प्रकार चेकिंग अभियान के दौरान कुल चार यात्री बसों को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 10 यात्री बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 34 हजार रुपये की राशि वसूल की गई।