ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

श्री फलोदी महिला मंडल सेवा समिति द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव संपन्न

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
श्री फलोदी महिला मंडल सेवा समिति द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव संपन्न




महारास कृष्ण राधा के चित्रण ने मंत्र मुग्ध कर दिया हजारों समाज बंधुओं को 


राजेश कृष्ण बिरला ,राकेश जैन सुनीता जैन ने फलोदी महिला मंडल के सामूहिक प्रयासों की की सराहना  



हाल ही में मेडतवाल वैश्य समाज कोटा की श्री फलोदी महिला मंडल सेवा समिति द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम मेडतवाल समाज कोटा की मातृ शक्ति द्वारा कृष्ण राधा महारास लीला का भव्य आयोजन किया गया और साथ ही राधा कृष्ण भजन  संध्या का आयोजन किया गया जिसमें समाज जन कई भजनो पर जमकर थिरके ,महिलाओं ने एक ग्रुप में घूमर नृत्य,गरबा भी किया । महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती शारदा गुप्ता महामंत्री शोभा गुप्ता ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया अंत समाज बंधुओं ने बांके बिहारी की आरती और मां फलोदी की सामूहिक आरती की एवं  खीर प्रसाद ,फलाहार खिचड़ी का वितरण हुआ । कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में  इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी चेयरमैन  राजेश कृष्ण बिरला एवं  जिला अध्यक्ष कोटा शहर भाजपा राकेश जैन ,समाजसेवी श्रीमती सुनीता जैन का महिला मंडल ,समाज जनों द्वारा विशेष रूप से अभिन्नदन किया गया और गरिमा मय उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में शारदा गुप्ता एवं महिला मंडल टीम, मेडतवाल वैश्य समाज सेवा समिति एवं नवयुवक संघ के पदाधिकारियों द्वारा सभी कार्यक्रम में सहयोग करने वाले जोड़ो का सपरिवार संयुक्त रूप से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शोभा गुप्ता ने किया।