ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान को राजगढ़ जिले में जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प |

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान को राजगढ़ जिले में जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प |




मतदाता सूची से किसी भी पात्र नागरिक का नाम मनमाने ढंग से हटाया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला जिला कांग्रेस कमेटी, राजगढ़


राजगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार देशभर में चलाए जा रहे दो माह के "वोट बचाओ देश बचाओ" अभियान को जिला राजगढ़ में प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों की जा रही हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंकाओं तथा मतदान के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाना है।


जिला कांग्रेस कमेटी, राजगढ़ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया पर निर्भर करती है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना और उसे बिना किसी भेदभाव के मतदान का अधिकार मिलना आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी इस अभियान के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने तथा मतदाता सूची में संभावित त्रुटियों और नामों के विलोपन की जाँच के लिए संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएगी।


AICC के निर्देशानुसार अभियान के अंतर्गत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक बैठकों, जनसंपर्क कार्यक्रमों, प्रेस वार्ताओं तथा "वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल" के आयोजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बूथ लेवल एजेंट (BLA), बूथ अध्यक्षों, मंडल एवं ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों तथा "वोट रक्षक” स्वयंसेवकों के बीच समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची का बूथवार सत्यापन किया जाएगा। पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने अथवा मतदाता सूची में किसी प्रकार की विसंगति सामने आने पर संबंधित दस्तावेजों एवं अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रयास किए जाएंगे।


अभियान के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम नागरिकों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। चौपालों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को अपने नाम की जाँच करने, मतदाता सूची में त्रुटि पाए जाने पर निर्धारितप्रक्रिया के अनुसार दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने तथा अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, मंडल अध्यक्षों, बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। संगठन की प्राथमिकता रहेगी कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक बूथ तक अभियान का संदेश पहुँचे तथा किसी भी पात्र मतदाता को अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न होना पड़े।


जिला कांग्रेस कमेटी, राजगढ़ ने स्पष्ट किया कि "वोट बचाओ देश बचाओ" केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार, लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा का संकल्प है। कांग्रेस पार्टी संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।


जिला कांग्रेस कमेटी, राजगढ़ (मध्यप्रदेश)