ब्रेकिंग
♦ *3 वर्षीय मासूम सिदरा की दुनिया में गूंजेगी आवाज, स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से हुआ सफल कोक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन* ♦ राजगढ़ के युवाओं को सिविल सेवा के लिए तैयार करने प्रशासन की पहल, प्रधानमंत्री कॉलेज में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम* ♦ सुरक्षित बचपन अभियान अंतर्गत सांदीपनी विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* ♦ राजगढ़ बनेगा लहसुन का हब, 7 जिलों की खेती और बाजार को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म* ♦ शासकीय सेवकों का 30-40 वर्ष का योगदान समाज और प्रशासन की महत्वपूर्ण धरोहर* – *कलेक्टर डॉ. मिश्रा* ♦ नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा महाकुंभ 2026 में डॉ. नयन प्रकाश गांधी सम्मानित, मिला बेस्ट एकेडमिक रिसर्चर एवं पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट अवॉर्ड
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

*3 वर्षीय मासूम सिदरा की दुनिया में गूंजेगी आवाज, स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से हुआ सफल कोक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
*3 वर्षीय मासूम सिदरा की दुनिया में गूंजेगी आवाज, स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से हुआ सफल कोक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन*



 *मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना बनी वरदान* 


 


 *राजगढ़ 03 नवम्‍बर, 2026* 


मासूमों के चेहरों पर मुस्कान और उनके जीवन में खुशियां लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना बच्चों और उनके परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। राजगढ़ जिले में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से 3 वर्ष 8 माह की मासूम बच्ची सिदरा अब सुनने और बोलने की नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ सकेगी। भोपाल में बच्ची का निशुल्क कोक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। जिले के नरसिंहगढ़ विकासखंड के कुरावर क्षेत्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम ने श्री समीर अब्बासी की 3 वर्ष 8 माह की बेटी बेबी सिदरा अब्बासी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में सामने आया कि सिदरा जन्म से ही सुनने एवं बोलने में असमर्थ थी। बच्ची की इस समस्या को लेकर उसके परिजन चिंतित थे। आरबीएसके टीम द्वारा परिवार को आवश्यक परामर्श देते हुए बच्ची को जिला चिकित्सालय में जांच एवं उपचार के लिए भेजा गया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे आगे के उपचार के लिए भोपाल स्थित दिव्य एडवांस्ड क्लिनिक भेजा गया। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जांच एवं परीक्षण के बाद बच्ची के लिए कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी की सलाह दी गई।


मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के अंतर्गत इस महंगे एवं जटिल ऑपरेशन का पूरा खर्च शासन द्वारा वहन किया जाना था। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शेख जलालुद्दीन एवं सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा के मार्गदर्शन में कमेटी द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर बच्ची के ऑपरेशन की स्वीकृति एवं आदेश जारी किया गया। गत 30 अक्टूबर, 2026 को भोपाल में सिदरा का नि:शुल्क कोक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन के बाद आगामी एक वर्ष तक बच्ची को निशुल्क स्पीच थेरेपी दी जाएगी। इससे बच्ची को सामान्य बच्चों की तरह सुनने एवं बोलने में सहायता मिलेगी। इस ऑपरेशन पर लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये का खर्च आता है, जिसे मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के अंतर्गत शासन द्वारा पूरी तरह निःशुल्क कराया गया।