ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने ली वीसी के माध्यम से बैठक*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने ली वीसी के माध्यम से बैठक*


 

 *




   कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को आगामी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबंध में एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान जिले के सभी शासकीय भवनों में आवश्यकतानुसार लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही विभिन्न आयोजनों में मिट्टी के दीपकों का उपयोग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाए तथा उनके साथ समन्वय कर आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान किस दिन, किस स्थान पर कौन-सी गतिविधि आयोजित की जाएगी, इसका दिनवार एवं स्थानवार कार्यक्रम तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए।बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविरों की तैयारियों की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रतियोगिता में शासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालयों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनजागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियों की तैयारी करने के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के सभी कार्यक्रमों में जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए गतिविधियों का प्रभावी आयोजन किया जाए तथा प्रत्येक गतिविधि की जानकारी निर्धारित प्रारूप में संकलित कर प्रस्तुत की जाए। बैठक में जिले के समस्त जिलाधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सीएमओ नगरपालिका, पीओ डूडा एवं एसएलआर सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।