राजगढ़ के खिलाड़ियों ने कलारीपयट्टू स्पर्धा में जीते 7 पदक, ओवरऑल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान*
*
*राजगढ़ 29 अक्टूबर, 2026*
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित कराते प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडियों ने राज्य स्तरीय कलारीपेटू (फाइट) स्पर्धा मुरैना में भाग लेकर 7 पदक अपने नाम कर ओवरआल चेम्पियशिप में 3 स्थान अर्जित किया। उक्त प्रतियोगिता में 62 कि.ग्रा. में अनिरुद्ध सोनी ने स्वर्ण पदक आयुष्मान लैकनिया 45 कि.ग्रा. में स्वर्ण पदक, अभिमन लोकन्या ने 35 कि.ग्रा. में रजत पदक एवं वहीं बालिकाओं की स्पर्धा मे वेदिका मालवीय ने स्वर्ण पदक, अवनी शर्मा ने रजत पदक एवं कृतिका गौड ने कास्य पदक जीत कर जिले का नाम गौरान्वित किया। जिले के टीम कोच सुश्री कल्पना भण्डारी एवं सचिव श्री अक्षय शर्मा रहे।
प्रतियोगिता में खिलाडियो की इस उपलब्धि पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल द्वारा बधाई दी एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु शुभकामनाएं दी।