सफलता की कहानी"* *स्वामित्व योजना से श्री मेहरबान सिंह को मिला जमीन का अधिकार, दूर हुई वर्षों की परेशानी*
*"
*राजगढ़ 29 अक्टूबर, 2026*
राजगढ़ जिले के निवासी श्री मेहरबान सिंह को जमीन के कागजात बनवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में शासन की स्वामित्व योजना उनके लिए मददगार साबित हुई। योजना के अंतर्गत जमीन के दस्तावेज प्राप्त होने से उनकी समस्या का समाधान हुआ और उन्हें अपनी संपत्ति का अधिकार मिला। लाभार्थी श्री मेहरबान सिंह ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “पहले जमीन के कागजात बनवाने में काफी परेशानी होती थी। स्वामित्व योजना के माध्यम से मुझे जमीन के दस्तावेज प्राप्त हुए हैं, जिससे मेरी वर्षों की समस्या दूर हो गई है। अब मुझे अपनी जमीन के अधिकार को लेकर राहत मिली है। शासन की इस योजना से मुझे बहुत लाभ हुआ है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” स्वामित्व योजना ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का अधिकार प्रदान कर भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।