ब्रेकिंग
♦ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजगढ़ में प्रोजेक्ट वर्क एवं इंटर्नशिप पर दो दिवसीय मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित ♦ सफलता की कहानी"* *स्वामित्व योजना से श्री मेहरबान सिंह को मिला जमीन का अधिकार, दूर हुई वर्षों की परेशानी* ♦ सफलता की कहानी’’* *कभी रोजगार की तलाश में भटकते थे, आज आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन कर प्रतिवर्ष कमा रहे 10 लाख रुपये तक* ♦ राजगढ़ के खिलाड़ियों ने कलारीपयट्टू स्पर्धा में जीते 7 पदक, ओवरऑल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान* ♦ मोदी–टस्क संवाद: यूरोप के द्वार पर भारत की नई आर्थिक और सामरिक संभावनाएं ♦ श्री फलोदी महिला मंडल सेवा समिति द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव संपन्न
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजगढ़ में प्रोजेक्ट वर्क एवं इंटर्नशिप पर दो दिवसीय मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजगढ़ में प्रोजेक्ट वर्क एवं इंटर्नशिप पर दो दिवसीय मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित



 ** 


 *राजगढ़ 29 अक्‍टूबर,  2026* 


प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजगढ़ के वाणिज्य विभाग द्वारा प्राचार्य के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अंतर्गत बी.कॉम. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 28 एवं 29 अक्टूबर को प्रोजेक्ट वर्क एवं इंटर्नशिप संबंधी दो दिवसीय मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम दिवस को प्रो. प्रकाश कुमार अहिरवार ने विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट वर्क के उद्देश्य, विषय चयन, कार्ययोजना, जानकारी संकलन एवं रिपोर्ट लेखन की प्रक्रिया समझाई। द्वितीय दिवस को विभागाध्यक्ष डॉ. वी. एस. बैंस ने प्रशिक्षण संस्थानों के चयन एवं इंटर्नशिप के विभिन्न विकल्पों की जानकारी देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।


इस अवसर पर श्री अशोक विजयवर्गीय ने बैंकिंग, लेखांकन, कंप्यूटर अनुप्रयोग, डिजिटल मार्केटिंग एवं ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में इंटर्नशिप की संभावनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने लॉगबुक, रिपोर्ट लेखन, अनुशासन एवं व्यावसायिक व्यवहार के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला। प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर संतोषप्रद दिए एवं व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के लिए प्रोजेक्ट वर्क और इंटर्नशिप का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।