ब्रेकिंग
♦ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खिलचीपुर में होटल, रेस्टोरेंट एवं डेयरी का किया निरीक्षण* ♦ विकसित भारत युवा संसद 2026-27’’* *राजगढ़ जिले में जिला स्तरीय पंजीकरण शुरू, युवाओं को मिलेगा संसद में विचार रखने का अवसर* ♦ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत खिलचीपुर में शिविर आयोजित, जनसमस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश* ♦ लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ‘ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी* जिला प्रभारी ध्रुव नारायण सिंह जी ♦ कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किया खिलचीपुर अस्पताल का निरीक्षण* ♦ सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने एवं विभागीय योजनाओं के लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश*
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

विकसित भारत युवा संसद 2026-27’’* *राजगढ़ जिले में जिला स्तरीय पंजीकरण शुरू, युवाओं को मिलेगा संसद में विचार रखने का अवसर*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
विकसित भारत युवा संसद 2026-27’’*      *राजगढ़ जिले में जिला स्तरीय पंजीकरण शुरू, युवाओं को मिलेगा संसद में विचार रखने का अवसर*



 *‘’


 *राजगढ़ 23 अक्‍टूबर,  2026* 


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था मेरा युवा भारत केंद्र राजगढ़ की ओर से विकसित भारत युवा संसद 2026-27 के जिला स्तरीय चरण के लिए युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” है। इसके माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय परंपराओं एवं राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। आयु सीमा निर्धारित करने के लिए 17 अगस्त, 2026 की कट-ऑफ तिथि मान्य होगी। इच्छुक प्रतिभागी 30 अक्टूबर, 2026 तक माय भारत पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।


कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। प्रतिभागियों को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषय पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय चरण में प्रत्येक जिले से शीर्ष तीन प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय चरण के लिए किया जाएगा। इच्छुक युवा माय भारत के आधिकारिक पोर्टल https://mybharat.gov.in/ पर जाकर पहले साइन अप करें। इसके बाद लॉग-इन करके विकसित भारत युवा संसद 2026-27 के जिला स्तरीय कार्यक्रम का फॉर्म भरें तथा जिला राजगढ़ का चयन कर पंजीकरण पूर्ण करें। राजगढ़ जिले के लिए सीधे पंजीकरण हेतु लिंक https://mybharat.gov.in/vo/pages/ event_detail?event_name=VIKSIT-BHARAT-YOUTH-PARLIAMENT&key=192229153192 मेरा युवा भारत केंद्र राजगढ़ ने जिले के पात्र युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व पंजीकरण कर इस अवसर का लाभ उठाएँ तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।