लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ‘ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी* जिला प्रभारी ध्रुव नारायण सिंह जी
*- ‘
*- कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए भी लोकतंत्र का गला घोंटा, विपक्ष में रहकर भी भ्रम फैला रही है* जिलाध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर
*-
*- एसआईआर व अन्य विषयों पर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठे नैरेटिव को तथ्यों से जवाब दें कार्यकर्ता*
* राज्य मंत्री श्री गौतम टेंटवाल
* पार्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता श्री सांसद रोडमल नागर 23/10/2026। भारतीय जनता पार्टी जिला राजगढ़ ने जिला बैठक में लोकतंत्र बचाओ भीड़ तंत्र हटाओ अभियान 24 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलाए जा रहे इस अभियान के लिए जिला टोली के साथ अलग-अलग अभियानों की टोली का गठन भी किया गया है। अभियान की जिला टोली एवं अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए गठित टोलियों की बैठक नरसिंहगढ़ के सोना कुंज में आयोजित की गई है इस बैठक में जिला प्रभारी पूर्व विधायक श्री ध्रुव नारायण सिंह जी जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर जी सांसद श्री रोडमल नागर जी स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री गौतम टेंटवाल जी विधायक श्री मोहन शर्मा जी प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री दिलबर यादव जी पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा जी श्री बद्री लाल यादव जी श्री प्रताप मंडलोई जी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंशुल तिवारी जी पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दीपेंद्र सिंह चौहान श्री दीपक शर्मा अभियान प्रभारी श्री मोहन गुप्ता जी जिला महामंत्री श्रीदेवी सिंह जी सोंधिया ममता इंदौरिया जी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बन्ना जी सभी मंचा सीन अतिथियों ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारंभ की स्वागत भाषण में ज्ञान सिंह गुर्जर जी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा एसआईआर व अन्य विषयों को लेकर फैलाए जा रहे झूठ को उजागर करने पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचे और तथ्यों के साथ जनता को वास्तविकता से अवगत कराएं। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए भी लोकतंत्र का गला घोंटा, विपक्ष में रहकर भी भ्रम फैला रही है। इस अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है जिला प्रभारी ध्रुव नारायण सिंह जी ने ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर व अन्य विषयों को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे झूठे नैरेटिव को तथ्यों के साथ पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर जवाब दें।
*लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनता को बताएंगे वास्तविकता आगामी कार्यक्रम ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। भाजपा का कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ निभाने में सक्षम है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर तथ्यों के साथ वास्तविकता से अवगत कराएंगे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए चलाए जा रहे इस अभियान को प्रभावी रूप से बूथ स्तर तक ले जाना है। पार्टी कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर लोकतांत्रिक संस्थाओं के महत्व और उनकी मजबूती के विषय में संवाद करेंगे। अभियान के माध्यम से कांग्रेस के आरोपों और उसके राजनीतिक दृष्टिकोण से जुड़े तथ्यों को जनता के सामने रखा जाएगा, ताकि समाज में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की शक्ति और जनसंपर्क के माध्यम से इस अभियान को व्यापक बनाएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
*कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र का गला घोंटा*
उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी, तब भी लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थाओं को कमजोर करने का काम करती रही। आज विपक्ष में रहते हुए भी लोकतंत्र को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। देश की जनता लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है और इस प्रकार की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। एसआईआर सहित चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े विषयों पर राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा तथ्यों के साथ जनता के बीच पहुंचेगी। अभियान के दौरान जनसंवाद, साहित्य वितरण, मीडिया और सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से लोगों को वास्तविक तथ्यों से अवगत कराया जाएगा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता के बीच सही जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पार्टी का यह अभियान दीपावली तक चलाया जाएगा।
*कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचकर जनता को बताएंगे कांग्रेस की सच्चाई - श्री राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के माध्यम से पार्टी को अपना विचार प्रभावी ढंग से जनता के सामने रखना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद करें और लोकतंत्र, चुनाव आयोग तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े विषयों पर तथ्यों के वास्तविकता से जनता को अवगत कराएं। पार्टी कार्यकर्ता जनता को बताएं कि कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान किस प्रकार से मीडिया पर सेंसरशिप लगाने के साथ कई चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त कर लोकतंत्र का गला घोंटा था। सांसद रोडमल नागर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं, मतदाता सूची की शुद्धता और चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी बात जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए संगठन की विभिन्न टोलियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। युवा वर्ग, विद्यार्थियों और प्रबुद्धजनों के बीच संवाद के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में संवाद के साथ ही विधानसभा एवं लोकसभा स्तर पर भी जनसंपर्क गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त विधानसभा स्तर पर पदयात्राओं के माध्यम से जनता तक पहुंचकर अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया जाएगा।
*स्कूल-कॉलेजों में संवाद, प्रबुद्धजनों से चर्चा और विधानसभा स्तर पर निकलेंगी पदयात्राएं*
‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान 5 नवंबर तक चलायाज जाएगा। अभियान के तहत जिला और विधानसभा स्तर पर ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही ‘राष्ट्र चिंतन संवाद’ कार्यक्रम के तहत स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों से संवाद किया जाएगा। ‘लोकतंत्र बनाम भीड़तंत्र’ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर तथ्यों के साथ जानकारी दी जाएगी। भाजपा छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ युवाओं से भी संवाद करेगी। ‘घुसपैठिया हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम के जरिए घुसपैठ और मतदाता सूची से जुड़े विषयों की वास्तविकता जनता तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही चुनाव आयोग को लेकर लगाए जा रहे भ्रामक आरोपों पर जनता के बीच तथ्यों को रखकर वास्तविकता से अवगत कराएंगे बैठक मैं विधायक मोहन शर्मा जी ने कहा की पार्टी के इस महत्वपूर्ण अभियान में कार्यकर्ता गांव के प्रत्येक मतदान केंद्र पर जाकर पार्टी के संदेश को जनता तक पहुंचने का कार्य करें कार्यक्रम के प्रारंभ में वंदे मातरम गीत अंत में राष्ट्रगान किया गया श्री दीपेंद्र सिंह चौहान मनकी बात के प्रभारी मैं कहां की यह जिला इस अभियान में टॉप 10 में सभी के प्रयास से आया है अभियान के जिला प्रभारी श्री मोहन गुप्ता जी ने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहां की कार्यकर्ता इस कार्य मैं सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य करें
बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी अभियान की जिला टोली के सदस्यगण, मोर्चा अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ संयोजक मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी एवं सभी आमंत्रित सदस्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रभारी आनंद त्रिपाठी सह मीडिया प्रभारी जगदीश दास