कृषक पुरस्कार के लिए 25 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन"*
इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
*"
*राजगढ़ 12 अक्टूबर, 2026*
परियोजना संचालक "आत्मा" द्वारा बताया गया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए जिला स्तरीय और विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम पुरस्कार दिए जाएंगे। फसल उत्पादन, उद्यानिकी, कृषि यंत्र, पशुपालन ओर मत्स्य पालन में उप्कृष्ट कार्य करने वाले किसान निर्धारित फार्म 25 अक्टूबर 2026 तक विकासखण्ड स्तर पर "आत्मा" परियोजना अतंर्गत बी.टी.एम को जमा कर सकते है एवं जिला स्तर पर जिला कार्यालय में जमा कर सकते है। सर्वाधिक अंक वाले 30 किसानों को विकासखण्ड स्तर पर 10-10 हजार रूपये एवं जिला स्तर पर 10 किसानों को 25-25 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी।
*समा क्रं./001/1506/10/2026 ........00.......*