ब्रेकिंग
♦ जनविश्वास शिविर में गंभीर बीमारी से पीड़ित महिला ने लगाई मदद की गुहार, उपचार के लिए भोपाल रेफर* ♦ अनियमितता पाए जाने पर अभियोजन प्रकरण दर्ज, उपभोक्ताओं को जागरूक कर शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर बताए* ♦ छात्राओं से आत्मीय संवाद कर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने परखी छात्रावास की व्यवस्थाएं, कहा– बेटियों की सुविधाओं और सुरक्षा में न रहे कोई कमी* ♦ शादी का झांसा देकर ₹1.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश* ♦ मोदी के नेतृत्व में भारत की संसदीय कूटनीति को नई धार, ओम बिरला के मंच पर साझा सहमति का वैश्विक संदेश* ♦ ब्यावरा एवं जीरापुर के एसएडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, 12 निजी खाद दुकानों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

अनियमितता पाए जाने पर अभियोजन प्रकरण दर्ज, उपभोक्ताओं को जागरूक कर शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर बताए*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
अनियमितता पाए जाने पर अभियोजन प्रकरण दर्ज, उपभोक्ताओं को जागरूक कर शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर बताए*



 *दीपावली के मद्देनजर नाप-तौल विभाग ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों का किया आकस्मिक निरीक्षण* 


 *


 *राजगढ़ 30 अक्‍टूबर,  2026* 


आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए नाप-तौल विभाग द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आकस्मिक जांच की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निरीक्षक नाप-तौल श्री आनंद सिंह चौरसिया के नेतृत्व में विभागीय दल द्वारा राजगढ़ ब्लॉक के विभिन्न मिठाई, नमकीन, किराना, हार्डवेयर एवं पेंट आदि व्यापारिक संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों पर एमआरपी से अधिक मूल्य वसूलने, मिठाई के साथ डिब्बे का वजन तौलने, गैर-सत्यापित इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का उपयोग करने तथा नमकीन एवं अन्य खाद्य पदार्थों के पैकेज पर अनिवार्य घोषणाएं अंकित किए जाने सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई। राजगढ़ क्षेत्र में दौलत नमकीन एण्ड एवरफ्रेश, उपाध्याय कोल्डड्रिंक्स, गुप्ता स्वीट्स, वंशी मिष्ठान सहित विभिन्न संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध अभियोजन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। उक्त अनियमितताएं विधिक मापविज्ञान अधिनियम 2009 एवं पैकेज्ड कमोडिटी नियम 2011 के प्रावधानों के उल्लंघन के अंतर्गत आती हैं।


नाप-तौल विभाग द्वारा संबंधित संस्थानों को मिठाई के साथ डिब्बे का वजन नहीं तौलने के निर्देश दिए गए तथा इस संबंध में टेम्पलेट भी चस्पा किए गए। इसके साथ ही विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि उन्हें इस प्रकार की गलत व्यापारिक प्रक्रिया अथवा अनियमितता दिखाई देती है, तो इसकी शिकायत नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर 1915, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 अथवा नाप-तौल विभाग के कार्यालय में दर्ज कराएं।