ब्रेकिंग
♦ मोदी के नेतृत्व में भारत की संसदीय कूटनीति को नई धार, ओम बिरला के मंच पर साझा सहमति का वैश्विक संदेश* ♦ ब्यावरा एवं जीरापुर के एसएडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, 12 निजी खाद दुकानों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी ♦ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजगढ़ में प्रोजेक्ट वर्क एवं इंटर्नशिप पर दो दिवसीय मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित ♦ सफलता की कहानी"* *स्वामित्व योजना से श्री मेहरबान सिंह को मिला जमीन का अधिकार, दूर हुई वर्षों की परेशानी* ♦ सफलता की कहानी’’* *कभी रोजगार की तलाश में भटकते थे, आज आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन कर प्रतिवर्ष कमा रहे 10 लाख रुपये तक* ♦ राजगढ़ के खिलाड़ियों ने कलारीपयट्टू स्पर्धा में जीते 7 पदक, ओवरऑल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान*
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

ब्यावरा एवं जीरापुर के एसएडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, 12 निजी खाद दुकानों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
ब्यावरा एवं जीरापुर के एसएडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, 12 निजी खाद दुकानों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी



 *खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करें, POS एवं e-VIKAS के खाद स्टॉक का करें मिलान - कलेक्टर डॉ. मिश्रा* 


 *खाद स्टॉक में अंतर पाए जाने वाली समितियों, निजी दुकानों एवं डबल लॉक केंद्रों की सात दिवस में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश* 


 ** 


 *राजगढ़ 29 अक्टूबर, 2026* 


     कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले में खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था एवं स्टॉक की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को खाद वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा अनियमितताओं पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि POS एवं e-VIKAS पोर्टल पर दर्ज खाद के स्टॉक में अंतर पाए जाने वाले सहकारी समितियों, निजी खाद दुकानों एवं डबल लॉक केंद्रों की विस्तृत जांच की जाए तथा जांच पूर्ण कर सात दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि खाद के भौतिक स्टॉक एवं पोर्टल पर दर्ज उपलब्धता का मिलान कर अंतर की स्थिति का परीक्षण किया जाए। जांच के दौरान स्टॉक में अंतर के कारणों का स्पष्ट उल्लेख करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।


    कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने खाद वितरण व्यवस्था की निगरानी में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए ब्यावरा एवं जीरापुर के एसएडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले की 12 निजी खाद दुकानों की जांच की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, राजगढ़ तथा उपायुक्त सहकारिता को सौंपी गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच निष्पक्षता एवं गंभीरता के साथ करते हुए निर्धारित समय-सीमा में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निरंतर फील्ड में रहकर खाद की उपलब्धता, स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


     जिला प्रशासन राजगढ़ द्वारा खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो तथा वितरण व्यवस्था सुचारु एवं पारदर्शी बनी रहे।