ऑपरेशन “FAST-2.0” के तहत राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई**
**
**साइबर अपराधों में प्रयुक्त फर्जी/संदिग्ध सिम कार्डों के नेटवर्क पर कसा शिकंजा**
**संदिग्ध POS एजेंट, सिम धारकों एवं वास्तविक उपयोगकर्ताओं के विरुद्ध 08 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध**
**पैसों के लालच में सिम, KYC एवं बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने वालों पर भी कार्रवाई**
### **साइबर सेल से प्राप्त शिकायतों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वास्तविक उपयोगकर्ताओं तक पहुंची पुलिस**
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशन में साइबर अपराधों में प्रयुक्त **फर्जी एवं संदिग्ध सिम कार्डों की पहचान कर उनके विक्रय, उपलब्धता एवं उपयोग से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध ऑपरेशन “FAST-2.0 (Forged-Activated-Sim-Termination)”** संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में **पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के निर्देशन** में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर सेल से प्राप्त संदिग्ध मोबाइल नंबरों, NCRP शिकायतों, KYC/CAF दस्तावेजों एवं POS एजेंट संबंधी जानकारी का गहन परीक्षण किया गया।
जांच के दौरान संबंधित POS एजेंट, सिम धारकों एवं वास्तविक उपयोगकर्ताओं से पूछताछ कर उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जिले के विभिन्न थानों में **कुल 08 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।**
# **थाना-वार कार्यवाही**
**1. थाना खिलचीपुर — FIR क्र. 0354/2026**
**धारा : 318(4) बीएनएस**
मोबाइल नंबर **6232639004** की जांच में उक्त सिम POS एजेंट के माध्यम से जारी होना पाई गई। सिम धारक **गिरिराज पिता शिवसिंह वर्मा** से पूछताछ में सामने आया कि उक्त मोबाइल नंबर के माध्यम से **नौकरी दिलाने के नाम पर दो व्यक्तियों से क्रमशः ₹4,100 एवं ₹2,100, कुल ₹6,200 की धोखाधड़ी** की गई।
जांच के आधार पर **गिरिराज वर्मा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।**
**आरोपी**
**गिरिराज पिता शिवसिंह वर्मा, निवासी बोरदा नजदीक, थाना खिलचीपुर।**को गिरफ्तार किया गया
**जब्त मशरूका**
**01 मोबाइल फोन।**
---
## **2. थाना बोड़ा — FIR क्र. 0286/2026**
**धारा : 318(4), 316(2) बीएनएस**
मोबाइल नंबर **6265535668** से संबंधित साइबर शिकायतों की जांच में उक्त सिम POS एजेंट के माध्यम से जारी होना पाई गई। सिम धारक **राहुल कुशवाह** ने उक्त सिम अपने परिचित **अर्जुन कुशवाह निवासी पीताखेड़ा** को दे दी थी।
जांच में अर्जुन द्वारा उक्त सिम का उपयोग कर **दो व्यक्तियों से धोखाधड़ी करते हुए क्रमशः ₹4,000 एवं ₹600, कुल ₹4,600 प्राप्त करने** की जानकारी सामने आई।
**आरोपी**
**अर्जुन कुशवाह, निवासी पीताखेड़ा, थाना बोड़ा।** को गिरफ्तार किया गया
---
*3. थाना माचलपुर — FIR क्र. 0266/2026**
**धारा : 420 भादवि**
ऑपरेशन FAST-2.0 के तहत जांच के दौरान **सात संदिग्ध सिमों** के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जांच में सामने आया कि ग्रामीणों को **जमीन संबंधी कार्य एवं परिवार आईडी/KYC अपडेट कराने के नाम पर बुलाकर उनके आधार कार्ड, फोटो एवं फिंगरप्रिंट प्राप्त किए गए तथा उनके नाम से सिम जारी कराई गईं।**
साइबर सेल से प्राप्त जानकारी, POS एजेंट एवं संबंधित सिम धारकों के कथनों के आधार पर **शोभाराम मेवाड़े की भूमिका प्रथम दृष्टया सामने आने पर उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।**
*आरोपी**
**शोभाराम पिता रामचन्द्र मेवाड़े, निवासी ग्राम पोलखेड़ा, थाना माचलपुर।**
आरोपी शोभाराम से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उक्त सीमें उसने भैरूलाल मेवाड़े को बेची है ।
जिस पर आरोपी
**भैरूलाल मेवाड़े पिता मोहनलाल मेवाड़े, उम्र 27 वर्ष, ग्राम धानिया, थाना माचलपुर, जिला राजगढ़।** को गिरफ्तार किया गया
**जब्त मशरूका**
**01 वीवो कंपनी का मोबाइल फोन।**
**₹10,000 नगद।**
**4. थाना सारंगपुर — FIR क्र. 0641/2026**
**धारा : 420 भादवि**
ऑपरेशन FAST-2.0 के अंतर्गत साइबर सेल से प्राप्त जानकारी में **05 संदिग्ध मोबाइल नंबर अलग-अलग व्यक्तियों के नाम से जारी होना पाए गए।**
जांच में संबंधित व्यक्तियों ने उक्त मोबाइल नंबरों को अपने द्वारा खरीदने अथवा उपयोग करने से अनभिज्ञता व्यक्त की। पूछताछ में सामने आया कि **ग्रामीणों को समूह ऋण दिलाने के नाम पर आधार कार्ड एवं अंगूठे का उपयोग किया गया था।**
जांच में POS संचालक एवं संबंधित व्यक्तियों के कथनों के आधार पर **संदीप वर्मा निवासी लालपुरा, थाना पचोर द्वारा संबंधित व्यक्तियों की जानकारी के बिना उनके दस्तावेज एवं बायोमेट्रिक का उपयोग कर फर्जी सिम जारी कराने की भूमिका प्रथम दृष्टया सामने आई।**
**आरोपी**
**संदीप पिता राजाराम वर्मा, निवासी लालपुरा, थाना पचोर।** को गिरफ्तार किया गया
**जब्त मशरूका**
**01 मोबाइल फोन।**
**5. थाना तलेन — FIR क्र. 0197/2026**
**धारा : 318(4), 316(2) बीएनएस एवं धारा 66(C) आईटी एक्ट**
मोबाइल नंबर **7354406988** की जांच में उक्त सिम POS एजेंट के माध्यम से जारी होना पाई गई। सिम धारक **बालचंद मालवीय** से पूछताछ में सामने आया कि उसके नाम से जारी सिम का उपयोग उसका पुत्र **सोनू मालवीय** कर रहा था।
पूछताछ में सोनू मालवीय द्वारा उक्त सिम का उपयोग कर **₹80,000 की साइबर धोखाधड़ी** किए जाने की जानकारी सामने आई। इस आधार पर उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
*आरोपी**
**सोनू मालवीय, पिता बालचंद मालवीय, उम्र 24 वर्ष, निवासी बिजली ऑफिस के पीछे, तलेन।** को गिरफ्तार किया गया।
---
**6. थाना ब्यावरा शहर — FIR क्र. 0709/2026**
**धारा : 318(4) बीएनएस**
मोबाइल नंबर **6269492413** की जांच में उक्त सिम **शांति ट्रेडिंग कंपनी, ब्यावरा के POS एजेंट** के माध्यम से सक्रिय होना पाई गई। सिम धारक **धर्मेन्द्र भिलाला** से पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2024 में **राजा वर्मा निवासी मोड़बड़ली** ने उसे अपने नाम से बैंक खाता खुलवाने तथा सिम उपलब्ध कराने के बदले **₹2,000 देने की बात कही थी।**
धर्मेन्द्र भिलाला ने राजा वर्मा के साथ ब्यावरा आकर बैंक खाता खुलवाया तथा **अपने नाम की सिम एवं बैंक खाते का ATM कार्ड राजा वर्मा को दे दिया**, जिसके बदले उसे **₹2,000 नगद** प्राप्त हुए।
जांच में उक्त सिम का उपयोग साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायत में पाए जाने पर **धर्मेन्द्र भिलाला एवं राजा वर्मा की भूमिका प्रथम दृष्टया सामने आई।**
**आरोपी**
1. **धर्मेन्द्र भिलाला पिता नारायण सिंह भिलाला, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम चौकी मोड़बड़ली, थाना सुठालिया।**
2. **राजा वर्मा, निवासी मोड़बड़ली।**
**आरोपी की तलाश जारी है।**
**7. थाना ब्यावरा शहर — FIR क्र. 0701/2026**
**धारा : 318(4), 316(2) बीएनएस**
मोबाइल नंबर **8878069334 एवं 7509968144** से संबंधित साइबर शिकायतों की जांच में दोनों सिम अलग-अलग POS एजेंटों के माध्यम से सक्रिय होना पाई गईं तथा दोनों सिम **भास्कर मिर्धा के नाम पर** पाई गईं।
जांच में सामने आया कि **भास्कर मिर्धा ने पैसों के लालच में अपने नाम से दोनों सिम प्राप्त कर एक कंपनी को उपलब्ध कराई थीं।** इसके बदले उसे कुछ समय तक **प्रतिमाह राशि प्राप्त होती रही।**
जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर **भास्कर मिर्धा के विरुद्ध धारा 318(4), 316(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।**
**आरोपी**
**भास्कर मिर्धा, पिता रंजन मिर्धा, उम्र 26 वर्ष, निवासी हजीरा घोसपुरा नंबर-02, ग्वालियर।** को गिरफ्तार किया गया।
**8. थाना ब्यावरा शहर — FIR क्र. 0713/2026**
**धारा : 318(4) बीएनएस**
साइबर शिकायतों से संबंधित मोबाइल नंबर **7697682387** की जांच में उक्त सिम **VIP मोबाइल शॉप, बस स्टैंड ब्यावरा के POS एजेंट** के माध्यम से सक्रिय होना पाई गई।
जांच में सिम धारक **सोनू राजपूत** से पूछताछ में सामने आया कि उसने वर्ष 2024 में उक्त सिम अपने परिचित **मंथन नामदेव निवासी ब्यावरा** को दे दी थी। इसके बाद सिम वापस प्राप्त नहीं हुई।
जांच में उक्त सिम से संबंधित साइबर फ्रॉड में **मंथन नामदेव की भूमिका प्रथम दृष्टया सामने आने पर उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।**
**आरोपी**
**मंथन नामदेव, निवासी ब्यावरा।**
**आरोपी की तलाश जारी है।**
---
**साइबर अपराध की जड़ तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सफलता**
ऑपरेशन **FAST-2.0** के तहत राजगढ़ पुलिस द्वारा साइबर सेल से प्राप्त शिकायतों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर **संदिग्ध सिम से लेकर उसके POS एजेंट, सिम धारक और वास्तविक उपयोगकर्ता तक की कड़ी को जोड़कर कार्रवाई** की जा रही है।
जांच में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें **पैसों के लालच में अपने नाम की सिम एवं बैंकिंग सुविधाएं दूसरे व्यक्तियों को उपलब्ध कराई गईं**, वहीं कुछ मामलों में लोगों के **आधार कार्ड, फोटो एवं बायोमेट्रिक जानकारी का दुरुपयोग कर फर्जी सिम जारी कराने** के तथ्य सामने आए हैं।
राजगढ़ पुलिस द्वारा ऐसे सभी मामलों में **संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है तथा साइबर अपराध से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।**
# **सराहनीय भूमिका**
ऑपरेशन **FAST-2.0** के तहत संदिग्ध सिम कार्डों की पहचान, तकनीकी विश्लेषण, संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ एवं साइबर अपराधों से जुड़े वास्तविक उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने में निम्न पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की **महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका** रही—
* **श्री कमल सिंह गेहलोत, थाना प्रभारी खिलचीपुर**
* **श्री शिवराज सिंह चौहान, थाना प्रभारी ब्यावरा शहर**
* **उप निरीक्षक अमित त्यागी, थाना ब्यावरा शहर**
* **श्री आदित्य सोनी, थाना प्रभारी माचलपुर**
* **सहायक उप निरीक्षक राकेश, थाना माचलपुर**
* **सहायक उप निरीक्षक हरिपुरी गोस्वामी, थाना माचलपुर**
* **उप निरीक्षक धर्मवीर पलैया, थाना प्रभारी तलेन**
* **उप निरीक्षक राहुल रघुवंशी, थाना प्रभारी सारंगपुर**
* **उप निरीक्षक राहुल सेंधव, थाना सारंगपुर**
* **उप निरीक्षक देवेन्द्र राजपूत, थाना प्रभारी बोड़ा**
* **उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे, साइबर सेल प्रभारी राजगढ़**
* **प्रधान आरक्षक शशांक, साइबर सेल राजगढ़**
* **प्रधान आरक्षक कुलदीप, साइबर सेल राजगढ़**
* **आरक्षक पवन मीणा, साइबर सेल राजगढ़**
* **आरक्षक अशोक राहोरिया, साइबर सेल राजगढ़**
* **आरक्षक निलेश परमार, साइबर सेल राजगढ़**
**उक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा साइबर सेल से प्राप्त संदिग्ध मोबाइल नंबरों एवं शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण, KYC/CAF दस्तावेजों का परीक्षण, POS एजेंट एवं सिम धारकों से पूछताछ तथा संदिग्ध सिम के वास्तविक उपयोगकर्ताओं की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।**
⚠️ **आमजन के लिए सावधानी**
🔹 **मोबाइल सिम केवल अधिकृत विक्रेता/POS एजेंट से ही खरीदें।**
🔹 **किसी अनजान व्यक्ति को अपना आधार कार्ड, OTP, बायोमेट्रिक अथवा अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज न दें।**
🔹 **पैसों के लालच में अपनी सिम किसी अन्य व्यक्ति को न दें।**
🔹 **अपना बैंक खाता, ATM/डेबिट कार्ड, UPI अथवा अन्य वित्तीय साधन किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं।**
🔹 **अपने नाम से जारी सिम का उपयोग किसी अन्य व्यक्ति को न करने दें।**
🔹 **साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें तथा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।**
**राजगढ़ पुलिस का संदेश**
> **“आपके नाम की सिम किसी और के हाथ में—बन सकती है साइबर अपराध का हथियार।
> सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराधियों को कोई अवसर न दें।”**
**राजगढ़ पुलिस**
**अपराध पर प्रहार — नागरिकों की सुरक्षा हमारा संकल्प।**