ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

कार्बाइड गन के विरुद्ध खिलचीपुर पुलिस की कार्रवाई*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
कार्बाइड गन के विरुद्ध खिलचीपुर पुलिस की कार्रवाई*


*

*कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर 03 दुकानदारों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज*


- *तीन अलग-अलग दुकानों पर पुलिस की कार्रवाई।*

- *कार्बाइड गन बनाने की सामग्री के कुल 42 नग एवं 04 कार्बाइड गन बरामद।*

- *कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करने पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई।*


राजगढ़ जिले में कार्बाइड गन के निर्माण एवं उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी खिलचीपुर (पुलिस) खिलचीपुर *श्री धर्मवीर सिंह नागर* पुलिस के पर्यवेक्षण में थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग दुकानों से कार्बाइड गन बनाने की सामग्री एवं कार्बाइड गन बरामद की गई हैं।


*कार्रवाई का विवरण*


दिनांक 28.10.2026 को थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में जांच एवं भ्रमण के दौरान कलेक्टर महोदय द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन कर कार्बाइड गन बनाने एवं रखने से संबंधित सामग्री पाए जाने पर तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।


1. मनोज विश्वकर्मा के विरुद्ध कार्रवाई


आरोपी मनोज पिता गोपाल विश्वकर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी सोमवारिया, खिलचीपुर की सोमवारिया रोड, भोजपुर नाका स्थित वेल्डिंग दुकान से कार्बाइड गन बनाने की सामग्री के 22 नग बरामद किए गए। इस संबंध में थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 450/2026, धारा 223(ए) बीएनएस एवं 188 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।


2. मोहम्मद अबरार के विरुद्ध कार्रवाई


आरोपी मोहम्मद अबरार पिता मोहम्मद इमरान, उम्र 26 वर्ष, निवासी तोपखाना गेट, बोराजी की गली, खिलचीपुर की सोमवारिया रोड, भोजपुर नाका स्थित वेल्डिंग दुकान से कार्बाइड गन बनाने की सामग्री के 20 नग बरामद किए गए। इस संबंध में थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 449/2026, धारा 223(ए) बीएनएस एवं 188 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।


3. फजल हुसैन के विरुद्ध कार्रवाई


आरोपी फजल हुसैन पिता तसद्दुक हुसैन, उम्र 29 वर्ष, निवासी कसेरा गली, वार्ड क्रमांक 07, खिलचीपुर की भोजपुर नाका स्थित बुरहानी हार्डवेयर, श्रीहरि कॉम्प्लेक्स से 04 कार्बाइड गन बरामद की गईं। इस संबंध में थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 448/2026, धारा 223(ए) बीएनएस एवं 188 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।


*कुल बरामदगी*


- कार्बाइड गन बनाने की सामग्री – 42 नग

- कार्बाइड गन – 04 नग

- कुल तीन आरोपियों के विरुद्ध तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज।


*पुलिस की अपील*


राजगढ़ पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कार्बाइड गन का निर्माण, बिक्री एवं उपयोग न करें। इस प्रकार के उपकरणों से दुर्घटना एवं गंभीर चोट की आशंका रहती है। कलेक्टर महोदय द्वारा जारी आदेशों का पालन करें तथा प्रतिबंधित गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


*सराहनीय योगदान*


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक कमल सिंह गेहलोत, सउनि. रविंद्र मुजाल्दे एवं सउनि. नरेश मीणा, आर राजीव गुर्जर, आर कमल मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


 *जिला पुलिस राजगढ़ (म.प्र.)*


*सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म*

Facebook: RJHSP

Instagram: sp_rjh

X: RajgarhSp


✨ *राजगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प* ✨