विश्व शांति के लिए नवरात्रि गायत्री यज्ञ संपन्न* *पांच लोगो की जान बचाने वाले भूपेंद्र सिंह का सम्मान किया*
wo*
अखिल विश्व गायत्री विचार क्रांति युवा प्रकोष्ठ शाखा पचोर एवं बख्शी परिवार के आयोजन के माध्यम से गायत्री चित्रांश स्कूल परिसर में नवरात्रि महोत्सव गायत्री यज्ञ की पूर्णाहुति प्रसादी एवं कन्याभोज के साथ संपन्न हुआ। नौ दिन तक चलने वाले गायत्री यज्ञ में विश्व शांति निरोगी काया के लिए एवं जन्मदिवस मनाकर वरिष्ठ परिजन यज्ञ में जिजमानो ने आहुतियाँ समर्पित की। राजगढ़ जिले के पूर्व कलेक्टर उज्जैन ग्वालियर के कमिश्नर मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे एम.बी ओझा बख्शी परिवार के भांजे भैया विपुल सक्सेना,चित्रकला में निपुण कुमारी समृद्धि सक्सेना बीजेपी की राजगढ़ जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम सक्सेना अजीत चौधरी का जन्म उत्सव मनाया एवं पांच लोगो से सवार कार बोरखेड़ा कुरावर के पानी से भरे नाले में गिरने से राजेश यादव जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ राजगढ़ दिनेश चौहान शिक्षक रतनलाल मालवीय शिक्षक मनीष जायसवाल जिओ डिस्टिक डीलर श्रीमती प्रतिभा जायसवाल शिक्षिका की जान बचाने वाले बोरखेड़ा निवासी भूपेंद्र सिंह पिता अजय सिंह राजपूत का शांति कुंज हरिद्वार से नियुक्त गुना राजगढ़ प्रभारी मोहन सिंह सिसोदिया कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मयंक सक्सेना गायत्री शक्ति पीठ पचोर के परिजन ने फूलमाला अंगवस्त्र साल श्रीफल से सम्मान किया। नगर के माहेश्वरी परिवार श्रीराम होटल के सदस्य नरेश माहेश्वरी के शीघ्र स्वस्थ हेतु यज्ञ आहुति देकर प्रार्थना की। यज्ञ आचार्य रामबाबू नामदेव के मुखारविन्द से गोविंद प्रसाद सक्सेना श्री गुड्डी दुर्गा प्रसाद वैष्णव मयंक सक्सेना अध्यक्ष हिंदू उत्सव समिति अमृतलाल मालवीय रमेश सक्सेना ओम सोनी पंकज सक्सेना संचालक जीसीवीएम अनिल गुप्ता गुड जितेन्दर सक्सेना सुरेश सोनी हरिसिंह मुद्रिया दिलीप व्यास लोकेंद्र सोलंकी गजराज सिंह रुहेला संतोष राणा प्राचार्य अनिल मुड़ेरिया कमल गोयल बीआर राधेश्याम मीणा सेव वाले शिवम नामदेव के निर्देशन में नो दिवसीय नवरात्रि महोत्सव विधि विधान से सकुशल महाप्रसादी कन्यभोज के साथ सम्पन्न हुआ।