शहीद दिवस पर वीर शहीदों को शत्-शत् नमन*
*
*राजगढ़ 21 अक्टूबर, 2026*
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल बुधवार को जिला पुलिस बल राजगढ़ में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देश एवं समाज की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग, समर्पण और अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मातृभूमि की रक्षा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उनका अदम्य साहस, राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यपरायणता हमारी अमूल्य धरोहर है।
देश की सुरक्षा एवं शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन। साथ ही, उनके परिजनों के त्याग, धैर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण को भी हृदय से नमन। राष्ट्र सदैव अपने वीर सपूतों और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा। इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर, पूर्व विधायक श्री रघुनन्दन शर्मा, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी, शहीद जवानों के परिजन तथा राजगढ़ पुलिस के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।