खिलचीपुर पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 08 जुआरी पकड़े*
*
*जुआ खेलते मिले 08 व्यक्ति, ₹25,200 नकद एवं 05 दोपहिया वाहन सहित कुल ₹2,75,200 का मशरूका जप्त*
थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तोपखाना गेट के पास सराय भवन, खिलचीपुर में 08 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से ₹25,200 नकद, 03 मोटरसाइकिल एवं 02 स्कूटी, कुल कीमत ₹2,75,200 का मशरूका जप्त किया।
*पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर श्री डी.व्ही.एस. नागर के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
15 एवं 16 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात नवदुर्गा ड्यूटी एवं चुनरी यात्रा ड्यूटी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति तोपखाना गेट के पास सराय भवन, खिलचीपुर में ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बल एकत्रित कर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस बल ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। मौके से 52 ताश के पत्ते, ₹25,200 नकद तथा 03 मोटरसाइकिल एवं 02 स्कूटी जप्त की गईं। कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य के माध्यम से की गई। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पकड़े गए व्यक्तियों के नाम*
1. कमल पिता शिवलाल अहिरवार, उम्र 35 वर्ष, निवासी खांडी बावड़ी, खिलचीपुर।
2. रविन्द्र पिता गोकुलप्रसाद मालवीय, उम्र 37 वर्ष, निवासी तोपखाना गेट, खिलचीपुर।
3. विष्णु उर्फ राकेश पिता प्रेमनारायण साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी भोजपुर नाका, खिलचीपुर।
4. साबिर पिता रफीक मोहम्मद, उम्र 43 वर्ष, निवासी तोपखाना गेट, खिलचीपुर।
5. हरिओम पिता जीवनलाल शर्मा, उम्र 50 वर्ष, निवासी भोजपुर नाका, खिलचीपुर।
6. आफताब उर्फ गब्बू पिता यूसूफ खान, उम्र 36 वर्ष, निवासी तोपखाना गेट, खिलचीपुर।
7. रितीक पिता मूलचंद वाल्मीकि, उम्र 24 वर्ष, निवासी तोपखाना गेट, खिलचीपुर।
8. नीतिराज पिता हरिमर्दन सिंह खीचर्ची, उम्र 36 वर्ष, निवासी पैलेस रोड, खिलचीपुर।
*जप्त मशरूका*
- नकद राशि — ₹25,200
- 03 मोटरसाइकिल एवं 02 स्कूटी — अनुमानित कीमत ₹2,50,000
- कुल जप्त मशरूका — ₹2,75,200
*सराहनीय योगदान*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक कमल सिंह गेहलोत, सउनि रविन्द्र मुजाल्दे, सउनि नरेश मीणा, प्रधान आरक्षक कृष्णचंद तिवारी, प्रधान आरक्षक दिलीप निगम, आरक्षक कमल मीणा, आरक्षक राजीव गुर्जर, आरक्षक जितेन्द्र गुर्जर, आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक भानुप्रताप यादव एवं चालक आरक्षक सुनील धाकड़ का सराहनीय योगदान रहा।
*राजगढ़ पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प*
*सोशल मीडिया हैंडल:*
- Facebook: RJHSP
- Instagram: @sp_rjh
- X (Twitter): @RajgarhSp