ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (IPS) ने जिला आबकारी अधिकारी के साथ पीलूखेड़ी स्थित विंध्याचल डिस्टलरीज का किया निरीक्षण*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
पुलिस अधीक्षक राजगढ़  अमित तोलानी (IPS) ने जिला आबकारी अधिकारी के साथ पीलूखेड़ी स्थित विंध्याचल डिस्टलरीज का किया निरीक्षण*



*पुलिस अधीक्षक राजगढ़  अमित तोलानी (IPS) ने जिला आबकारी अधिकारी के साथ पीलूखेड़ी स्थित विंध्याचल डिस्टलरीज का किया निरीक्षण*


*शराब फैक्ट्री से निकलने वाले स्टॉक टैंकरों के वितरण, सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्धारित मापदंडों का किया निरीक्षण*


राजगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से आज *दिनांक 19.09.2026* को पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (IPS)* द्वारा जिला आबकारी अधिकारी *श्री रितेश लाल* के साथ कुरावर थाना क्षेत्र के *पीलूखेड़ी स्थित विंध्याचल डिस्टलरीज* का *भ्रमण एवं निरीक्षण* किया गया।


निरीक्षण के दौरान *विंध्याचल डिस्टलरीज के डायरेक्टर एवं संबंधित स्टाफ* उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा डिस्टलरी से निकलने वाले शराब स्टॉक टैंकरों के वितरण एवं आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा टैंकरों की *सुरक्षा व्यवस्था, स्टॉक के वितरण की प्रक्रिया, आवागमन के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप व्यवस्थाओं का निरीक्षण* किया गया।


पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं डिस्टलरी प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि *शराब के स्टॉक के भंडारण, वितरण एवं परिवहन के दौरान निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित* किया जाए। साथ ही *टैंकरों के आवागमन एवं वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता* दी जाए।


निरीक्षण का उद्देश्य जिले में संचालित *मदिरा निर्माण एवं वितरण व्यवस्था के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा* एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन को सुनिश्चित करना है।


राजगढ़ पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है।