कहानी बदलाव की’’* *मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से श्रीमती शर्मा बनीं आत्मनिर्भर, 4 लोगों को मिला रोजगार*
्
*‘’
*राजगढ़ 08 अक्टूबर, 2026*
परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और स्वयं आत्मनिर्भर बनने के संकल्प के साथ श्रीमती टीना शर्मा ने वर्ष 2018 में अगरबत्ती निर्माण का व्यवसाय शुरू किया। सीमित संसाधनों से शुरू किया गया, उनका यह प्रयास आज सफल व्यवसाय का रूप ले चुका है। व्यवसाय के विस्तार के लिए उन्हें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं यूको बैंक के माध्यम से मिली। योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 22.50 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने व्यवसाय को मजबूत करने एवं आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की। आज उनका व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और इससे 4 लोगों को रोजगार मिल रहा है। वर्तमान में व्यवसाय से लगभग 50 हजार रुपये प्रतिमाह आय प्राप्त हो रही है। श्रीमती टीना शर्मा का कहना है कि शासन की योजना, बैंक सहयोग और जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मार्गदर्शन से उनके व्यवसाय को नई गति मिली। वे कहती हैं कि मेहनत, दृढ़ संकल्प और सही अवसर के साथ एक गृहिणी भी सफल उद्यमी बनकर आत्मनिर्भर बन सकती है।
*समा क्रं./001/