ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

*खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
*खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे*



 *राजगढ़ 06 अक्‍टूबर,  2026* 


वरिष्ठ कार्यालय खाद्य सुरक्षा प्रशासन मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों के नमूना संग्रहण की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एस.एस. खत्री द्वारा ब्यावरा के मुख्य बाजार स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौर्या स्वीट्स से मलाई बर्फी तथा क्वालिटी पार्लर से कलाकंद के नमूने लिए गए। दोनों नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, खाद्य अनुज्ञप्ति तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्यवाही आगे भी नियमित रूप से जारी रखी जाएगी।