ब्रेकिंग
♦ वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान को राजगढ़ जिले में जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प | ♦ मोदी का वैश्विक नेतृत्व, ओम बिरला का संसदीय कूटनीतिक संवाद: ब्रिक्स पार्लियामेंट्री फोरम से दुनिया को भारत का लोकतांत्रिक संदेश ♦ किशनगढ़ मोहल्ले में एक साथ बैठकर सुना पीएम मोदी का 139वां एपिसोड, स्थानीय सामान अपनाने पर दिया जोर ♦ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खिलचीपुर में होटल, रेस्टोरेंट एवं डेयरी का किया निरीक्षण* ♦ विकसित भारत युवा संसद 2026-27’’* *राजगढ़ जिले में जिला स्तरीय पंजीकरण शुरू, युवाओं को मिलेगा संसद में विचार रखने का अवसर* ♦ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत खिलचीपुर में शिविर आयोजित, जनसमस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश*
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

नल-जल योजनाओं के प्रमाणीकरण एवं हैंडओवर की कार्यवाही 30 सितम्बर तक होगी पूर्ण*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
नल-जल योजनाओं के प्रमाणीकरण एवं हैंडओवर की कार्यवाही 30 सितम्बर तक होगी पूर्ण*


 *नल-जल योजनाओं के प्रमाणीकरण एवं हैंडओवर की कार्यवाही 30 सितम्बर तक होगी पूर्ण* 


 *राजगढ़ 


कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अभियान चलाकर जिले में नल-जल योजनाओं के प्रमाणीकरण एवं हैंडओवर की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। अभियान के तहत आगामी 30 सितम्बर तक नल-जल योजनाओं के प्रमाणीकरण एवं हैंडओवर की कार्यवाही पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस हेतु प्रत्येक नल-जल योजना वाले ग्राम में ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर योजनाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया जा रहा है। जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल नल-जल योजनाओं वाले ग्रामों में पेयजल स्रोत नलकूप, पाइप लाइन एवं पानी की टंकी का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया जा रहा है।


निरीक्षण के दौरान नल-जल योजना के अंतर्गत पेयजल स्रोत से टंकी तक तथा टंकी से ग्राम में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, ताकि योजनाओं का प्रभावी एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। अभियान का उद्देश्य नल-जल योजनाओं का आवश्यक परीक्षण एवं प्रमाणीकरण कर उनकी हैंडओवर की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना है।