ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

शराब पीने के लिए रुपए मांगकर अड़ीबाजी एवं मारपीट करने वाले 03 आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
शराब पीने के लिए रुपए मांगकर अड़ीबाजी एवं मारपीट करने वाले 03 आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार*



*बोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई*


*


- *शराब पीने के लिए रुपए मांगकर फरियादी के साथ की थी गाली-गलौज एवं मारपीट।*

- *विरोध करने पर दी थी जान से मारने की धमकी।*

- *बोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया।*

- *गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।*


राजगढ़ जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ *श्री राम स्नेह चौहान* के पर्यवेक्षण में थाना बोड़ा पुलिस द्वारा अड़ीबाजी एवं मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।


*घटना का विवरण*


दिनांक 28.10.2026 को फरियादी दिलीप मोगिया ने थाना बोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम हुलखेड़ी निवासी बाबूलाल मोगिया, जगदीश मोगिया एवं विशाल मोगिया ने उससे शराब पीने के लिए रुपए मांगे। रुपए देने से मना करने पर आरोपियों ने अड़ीबाजी करते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।


फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बोड़ा में अपराध क्रमांक 361/2026, धारा 119(1), 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


*पुलिस कार्रवाई*


मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बोड़ा उपनिरीक्षक देवेंद्र राजपूत द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिनांक 28.10.2026 को ग्राम हुलखेड़ी में दबिश दी तथा घटना में संलिप्त तीनों आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।


*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*


1. **बाबूलाल** पिता प्रभुलाल मोगिया, निवासी ग्राम हुलखेड़ी।

2. **विशाल** पिता बाबूलाल मोगिया, निवासी ग्राम हुलखेड़ी।

3. **जगदीश** पिता अर्जुन सिंह मोगिया, निवासी ग्राम हुलखेड़ी।


गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


*सराहनीय योगदान*


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बोड़ा उपनिरीक्षक देवेंद्र राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक समीर खान, प्रधान आरक्षक धन सिंह (681), आरक्षक संजय चौहान (195), आरक्षक दुष्यंत जाट (334) एवं महिला आरक्षक पूजा मुबेल (686) की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


**जिला पुलिस राजगढ़ (म.प्र.)**


**सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म**

Facebook: RJHSP

Instagram: sp_rjh

X: RajgarhSp


✨ **राजगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प** ✨