100 सप्ताह नशा मुक्त युवा"*
*"
*विकसित भारत अभियान के अंतर्गत राजगढ़ में स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
*राजगढ़ 27 सितम्बर, 2026*
100 सप्ताह नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत रविवार को माय भारत कार्यालय राजगढ़ द्वारा जिला चिकित्सालय राजगढ़ में स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में राजगढ़ के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं छात्रावासों सहित छह संस्थानों के लगभग 170 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा के सहयोग एवं जिला चिकित्सालय के चिकित्सकीय एवं नर्सिंग स्टाफ के समन्वय से किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक लगभग 150 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य मापदंडों की जांच की गई तथा आवश्यक दस्तावेजीकरण किया गया। यह गतिविधि नर्सिंग एवं ओपीडी विभाग के समन्वय से संचालित की गई। युवाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए सेल्फी बूथ भी लगाए गए। इसके पश्चात जिला युवा अधिकारी द्वारा माय भारत की गतिविधियों, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027, माय भारत पोर्टल तथा सेवा पखवाड़ा के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। युवाओं को विभिन्न माय भारत गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाषण एवं वक्तव्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए। डॉ. अंकित मुकाती ने पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली पर व्यक्तिगत अनुभवों एवं केस स्टडी के माध्यम से जानकारी साझा की। डॉ. कृष्णा पटेल ने नशे के स्वास्थ्य पर प्रभाव तथा नशे से बाहर निकलने के उपायों पर चर्चा की। डॉ. राहत खान ने व्यक्तिगत स्वच्छता एवं मासिक धर्म स्वास्थ्य पर जागरूक करते हुए इस विषय से जुड़े सामाजिक संकोच एवं झिझक को दूर करने का संदेश दिया। वहीं डॉ. राहुल राजपूत ने मानसिक स्वास्थ्य, मंजीत ऐप एवं Tele-MANAS तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता के विभिन्न माध्यमों के बारे में जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए विज़ुअलाइजेशन सत्र आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति शपथ भी ली। नशा मुक्ति के संदेश को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने के लिए दो प्रतीकात्मक चक्र बनाए गए।कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण जिला चिकित्सालय के कर्मचारी श्री हुकुम सिंह द्वारा प्रस्तुत मिमिक्री कार्यक्रम रहा, जिसके माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, नशे से दूरी, मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया गया।