ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

20 लाख रुपये की झगड़े की मांग पूरी नहीं होने पर भूसे एवं पिंडावड़े में आग लगाकर किया था नुकसान*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
20 लाख रुपये की झगड़े की मांग पूरी नहीं होने पर भूसे एवं पिंडावड़े में आग लगाकर किया था नुकसान*



 *खिलचीपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* 


*नातरा/झगड़ा के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार*


*


पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री के.एल. बंजारे* के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर *श्री डी.व्ही.एस. नागर* के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए नातरा/झगड़ा के प्रकरण में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपियों को जिला जेल राजगढ़ दाखिल किया गया।


*घटना का विवरण*


दिनांक 21.08.2026 को फरियादी रायसिंह पिता भागीरथ गुर्जर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चांदपुरा, थाना खिलचीपुर द्वारा थाना खिलचीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।


रिपोर्ट के अनुसार आरोपीगण कमल सिंह, बलवन्त एवं भगवानसिंह, तीनों निवासी ग्राम कचनारिया, थाना माचलपुर द्वारा फरियादी के गांव के बलवंत से 20 लाख रुपये की झगड़े की मांग की गई थी। मांग पूरी नहीं करने पर आरोपियों द्वारा फरियादी के भूसे में तथा गांव के बनेसिंह के पिंडावड़े में आग लगाकर नुकसान किया गया तथा बलवंत को जान से मारने की धमकी दी गई।


रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 329/2026, धारा 308(4), 326(F), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


*पुलिस की कार्रवाई*


विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का नक्शा मौका एवं नुकसानी पंचनामा तैयार किया गया तथा फरियादी एवं साक्षीगण के कथन दर्ज किए गए।


विवेचना के दौरान आरोपीगण की संलिप्तता पाए जाने तथा उनके आपराधिक रिकॉर्ड को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा—


1. कमल सिंह पिता सुजानसिंह गुर्जर, उम्र 26 वर्ष

2. बलवन्त पिता सुजानसिंह गुर्जर, उम्र 22 वर्ष

3. भगवानसिंह पिता सुजानसिंह गुर्जर, उम्र 30 वर्ष


तीनों निवासी ग्राम कचनारिया, थाना माचलपुर को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय खिलचीपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर तीनों आरोपियों को जिला जेल राजगढ़ दाखिल किया गया।


*गिरफ्तार आरोपी*


1. कमल सिंह पिता सुजानसिंह गुर्जर, उम्र 26 वर्ष

2. बलवन्त पिता सुजानसिंह गुर्जर, उम्र 22 वर्ष

3. भगवानसिंह पिता सुजानसिंह गुर्जर, उम्र 30 वर्ष


सभी निवासी ग्राम कचनारिया, थाना माचलपुर, जिला राजगढ़ (म.प्र.)


*सराहनीय योगदान*


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक कमलसिंह गेहलोत, उनि. सरिता मिश्रा, आरक्षक 1013 अनारसिंह धाकड़ एवं आरक्षक 749 भानू प्रताप सिंह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।


जिला पुलिस राजगढ़ (म.प्र.)


*राजगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प*