ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

महिला की पीठ से निकाली 20 बाई 20 सेंटीमीटर की बड़ी गठान*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
महिला की पीठ से निकाली 20 बाई 20 सेंटीमीटर की बड़ी गठान*



 

 *लगभग एक घंटे चली सर्जरी के बाद पिछले दो साल से दर्द से जूझ रही महिला को मिली राहत* 


 *राजगढ़ 21 सितम्बर, 2026* 


सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा द्वारा बताया गया कि जिला चिकित्सालय में एक बार फिर चिकित्सक एवं सर्जिकल टीम ने जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गुना निवासी अनिता पति बबलू उम्र 46 वर्ष की पीठ के दाहिने हिस्से में 20 बाई 20 सेंटीमीटर आकार की बड़ी गठान थी। जिससे उसे काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा था। हालात यह थे कि गठान के कारण महिला को रात में ठीक से नीद तक नहीं आती थी उसे मजबूरी में उल्टा सोना पड़ता था। पिछले दो सालों से महिला को दर्द से परेशान थी। उल्लेखनीय है कि महिला को डायबिटिज और ब्लड प्रेशर की समस्या भी थी। जिसके चलते उसकी परेशानी और बढ़ गई थी। लंबे समय से परेशान महिला ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर सीनियर सर्जर डॉ. राजेन्द्र कठेरिया से जांच कराई।


जिस पर चिकित्सक ने गठान को सर्जरी कर निकालने की सलाह दी। इसके बाद चिकित्सकीय जांच एवं आवश्यक तैयारियां पूरी कर महिला की सर्जरी की गई। करीब एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला की पीठ से गठान को निकाला गया। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थित बताई जा रही है और उसे चिकित्सकीय निगरानी के लिय आईसीयू में भर्ती कर रखा है। डॉ. कठेरिया ने बताया कि महिला अब पहले की अपेक्षा बेहतर महसूस कर रही है। जिला चिकित्सालय में लगातार जटिल मामलों की सफल सर्जरी होने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार की सुविधा मिल रही है। जिससे उनके समय और पैसों दोंनों की बचत हो रही है।