ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

सेवा, समर्पण और संस्कार का सम्मान , हरिशंकर ताराजी को मिला अंतर्राष्ट्रीय मंच पर गौरव

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
सेवा, समर्पण और संस्कार का सम्मान , हरिशंकर ताराजी को मिला अंतर्राष्ट्रीय मंच पर गौरव



कर्नाटक गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राजपुरोहित हरिशंकर ताराजी को नई दिल्ली के शताब्दी समारोह में मिला सम्मान


✍️डॉ नयन प्रकाश गांधी मैनजमेंट विश्लेषक ,मीडिया स्तंभकार 


नई दिल्ली / बैंगलोर


अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वन्दनीय माता भगवती देवी शर्मा अखण्ड दीप शताब्दी महोत्सव के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कर्नाटक गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राजपुरोहित हरिशंकर ताराजी (करताणी) रेवतड़ा, बैंगलोर को सम्मानित किया गया। 

यह सम्मान भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री श्री जे. पी. नड्डा, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री अनुराग ठाकुर एवं संस्था के यशस्वी तेजोमय ,युवा ऊर्जावान आधार स्तंभ डॉ. चिन्मय पंड्या के करकमलों के गरिमा मई उपस्थिति में  प्रदान किया गया।सम्मान प्राप्त करने के बाद राजपुरोहित हरिशंकर ताराजी ने कहा कि यह सम्मान कर्नाटक गायत्री शक्तिपीठ के उन सभी कार्यकर्ताओं एवं राजपुरोहित समाज बन्धुओं को समर्पित है, जिन्होंने कर्नाटक इकाई की स्थापना से ही इस दैवीय पुण्य कार्य में उन्हें सदैव स्नेह व आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान आप सभी के सहयोग व उत्साह का प्रतीक है।

उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक कार्यकर्ता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कर कर्नाटक इकाई को सम्बल व स्नेह प्रदान किया गया है।

उन्होंने परमपिता परमात्मा एवं गोमाता से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी का आशीर्वाद सदैव प्राप्त हो। उन्होंने सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।