ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिस्टम स्थापना की स्थिति का सर्वे कराने के निर्देश*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिस्टम स्थापना की स्थिति का सर्वे कराने के निर्देश*



 *उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न* 


 *

 *लहसुन का रकबा एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए संयुक्त दल करेगा सर्वे* 


 *राजगढ़ 05 नवम्‍बर, 2026* 


कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर  डॉ. मिश्रा द्वारा उद्यानिकी एवं कृषि विभाग में संचालित माइक्रो इरिगेशन योजना के अंतर्गत प्राप्त कृषक आवेदनों एवं जारी कार्यादेशों के अनुसार किसानों से संपर्क कर ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिस्टम स्थापित होने की स्थिति का सर्वे कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जिले में लहसुन की फसल का रकबा एवं उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से क्लस्टर विकास के लिए कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के संयुक्त दल को सर्वे कार्य करने के निर्देश दिए।


साथ ही बैठक में बताया गया कि योजना के अंतर्गत किसानों को ड्रिप इरिगेशन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कंपनियों की सूची तैयार की जा रही है। किसानों को सिंचाई की आधुनिक तकनीकों के उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए संगोष्ठी आयोजित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इससे किसानों की लागत कम करने और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। बैठक में उप संचालक उद्यानिकी श्री वीरेन्द्र सिंह मीना, उप संचालक कृषि श्री कैलाश मगर सहित उद्यानिकी विभाग जिला राजगढ़ का समस्त मैदानी अमला उपस्थित रहा।