ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

डीपीएमयू की बैठक संपन्न, एफएलएन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 शिक्षक सम्मानित*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
डीपीएमयू की बैठक संपन्न, एफएलएन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 शिक्षक सम्मानित*



 *


 *शिक्षकों को प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र* 


 *राजगढ़ 02 नवम्‍बर, 2026* 


मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत माह अक्टूबर की जिला परियोजना प्रबंधन इकाई की बैठक गत दिवस आयोजित की गई। बैठक में जिले में फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सावन पाटीदार, जिला परियोजना समन्वयक श्री ऋषि कुमार शर्मा, डाइट प्राचार्य श्रीमती शीला पाटोदिया सहित जिला शिक्षा केंद्र के समस्त एपीसी, सभी विकासखंडों के बीईओ एवं बीआरसीसी तथा जिला मिशन अंकुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने बैठक में प्रतिमाह भरे जाने वाले ट्रैकर तथा सितंबर माह में चयनित शालाओं में किए गए फॉर्मेटिव असेसमेंट के आधार पर एफएलएन कक्षाओं में अक्षर एवं वर्ण ज्ञान तथा मौखिक भाषा विकास के क्षेत्रों में आगामी माह में विशेष रूप से कार्य करने और गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।


उन्होंने विकासखंड स्तर पर प्रबंधन इकाई की बैठक प्रत्येक माह की 10 तारीख को एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक विकासखंड की अच्छी शालाओं में अन्य शालाओं के शिक्षकों के एक्सपोजर विजिट कराने के प्रयास करने को कहा। उन्होंने भ्रमणकर्ताओं को निर्देशित किया कि शालाओं में एफएलएन मेंटरिंग के दौरान अकादमिक रूप से क्या स्थिति पाई गई, आगामी लक्ष्य क्या है तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए क्या कार्य किया जाना है, इसकी स्पष्ट टीप दर्ज कर फॉलोअप की कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने उपस्थित बीईओ एवं बीआरसी को निर्देश दिए कि पंचायत एवं एसएमसी को राशि जारी की जा चुकी है। इन राशियों का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर सभी शालाओं में बालिका शौचालयों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तैयार करने में किया जाए। शेष राशि का उपयोग बालक शौचालय, भवन की साफ-सफाई, पुताई आदि कार्यों में करते हुए निर्धारित समय-सीमा में राशि का व्यय सुनिश्चित किया जाए।


बैठक में खिलचीपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय तलावड़ी एवं जीरापुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय देवरी में भवन संबंधी समस्या की जानकारी दिए जाने पर संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों से समन्वित प्रयास करते हुए जिले में अधिक से अधिक शालाओं को निपुण शाला बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया गया।


एफएलएन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिनमें ब्यावरा विकासखंड अंतर्गत श्रीमती कोमल यादव को शासकीय हाई स्कूल पारसाना में बच्चों के लिए प्रभावी शिक्षण कार्य, कक्षा अनुरूप सीखने-सिखाने का स्तर, बच्चों की सक्रिय सहभागिता एवं गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ एफएलएन तकनीकों का उपयोग किया। इसी प्रकार श्रीमती अनीता सोनी शासकीय प्राथमिक विद्यालय कासोरकला को एफएलएन प्रविधि के अनुसार गतिविधि आधारित शिक्षण, शिक्षक संदर्शिका का उपयोग एवं वर्कबुक पर व्यवस्थित कार्य कराया।


इसी प्रकार खिलचीपुर विकासखंड अंतर्गत श्री धर्मेन्द्र चौहान प्राथमिक विद्यालय तलावड़ी को नियमित शाला संचालन, शाला में बेहतर वातावरण निर्माण, साफ-सफाई, शाला एवं बच्चों के लिए स्वयं के व्यय से व्यवस्थाएं, नियमित पालक संपर्क तथा व्यवस्थित एफएलएन कक्षा संचालन एवं श्री रामचन्द्र सेन माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मपुरा को बच्चों की शाला में उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास, स्वयं के व्यय से शालेय व्यवस्थाओं में सहयोग, टीएलएम का सार्थक उपयोग तथा एफएलएन तकनीकों का कक्षा में उपयोग।


नरसिंहगढ़ विकासखंड अंतर्गत श्रीमती नंदिनी बाहेती शासकीय सांदीपिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहगढ़ टीएलएम का सार्थक उपयोग एवं एफएलएन तकनीकों का कक्षा में प्रभावी उपयोग एवं श्रीमती मनीषा उपाध्याय प्राथमिक विद्यालय आंदलहेड़ा को गतिविधि आधारित शिक्षण, शिक्षक संदर्शिका का पूर्ण उपयोग, टीएलएम, जादुई पिटारा, शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों तथा अन्य सहायक सामग्री का उचित प्रयोग कर बच्चों को रचनात्मक एवं क्रियात्मक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण कराया।


राजगढ़ विकासखंड अंतर्गत श्रीमती पुष्पा भलवाला प्राथमिक विद्यालय जैतपुरा को बच्चों का स्तर निपुण लक्ष्य के अनुरूप है। गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से एल-4 एवं एल-5 स्तर तक कार्य कराया गया एवं श्रीमती गंगाबाई पवार प्राथमिक विद्यालय प्रतापगंज को गतिविधि आधारित शिक्षण एवं टीएलएम के उपयोग से बच्चों के स्तर में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास किए।


सारंगपुर विकासखंड अंतर्गत श्रीमती विनीता शर्मा माध्यमिक विद्यालय भीलखेड़ी को गतिविधि आधारित शिक्षण, टीएलएम का उपयोग, बच्चों के स्तर में सुधार, स्मार्ट कक्षा का नियमित उपयोग तथा छात्र उपस्थिति में सुधार के लिए प्रयास किए एवं श्रीमती कीर्ति वडोने प्राथमिक विद्यालय सुल्तानिया को एफएलएन तकनीकों का कक्षा में उपयोग कर बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए कार्य किया।


जीरापुर विकासखंड अंतर्गत श्री कैलाश चंद्र राठौर प्राथमिक विद्यालय जोधपुरा को अनुपयोगी सामग्री से टीएलएम तैयार कर उसके माध्यम से एफएलएन में प्रभावी कार्य किया तथा बच्चों का अकादमिक प्रदर्शन बेहतर रहा एवं श्री महेश भावसार प्राथमिक विद्यालय देवरी को गतिविधि आधारित शिक्षण, टीएलएम का उपयोग एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए कार्य किया।