सावधान! फर्जी फेसबुक आईडी से रहें सतर्क
इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
कलेक्टर राजगढ़ डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के नाम एवं फोटो का दुरुपयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। उक्त फर्जी आईडी के माध्यम से लोगों से पैसों की मांग की जा रही है।
➡️ यह फेसबुक आईडी फर्जी है।
➡️ किसी भी प्रकार के संदेश, अनुरोध अथवा पैसों की मांग के झांसे में न आएं।
➡️ किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें और अपनी व्यक्तिगत/बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
➡️ ऐसी गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों/पुलिस को दें।
जिला प्रशासन राजगढ़ की अपील है कि सभी नागरिक सतर्क एवं सावधान रहें और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से होने वाली ठगी से स्वयं भी बचें तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करें।