ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

जिले के जूडो खिलाड़ी स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
जिले के जूडो खिलाड़ी स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे*


 *

 *राजगढ़ 04 अक्टूबर, 2026* 


     जबलपुर में आयोजित होने वाली स्कूल राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजगढ़ जिले के जूडो खिलाड़ी सोमवार जबलपुर के लिए रवाना होंगे। प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए कहा कि मैदान पर पूरी मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। खिलाड़ियों ने भी उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और वादा किया कि वे प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन बनाए रखेंगे तथा पूरी मेहनत और खेल भावना के साथ मुकाबला करेंगे।


    राजगढ़ जिले के जूडो खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह है। सभी खिलाड़ी अपने प्रशिक्षण और मेहनत के दम पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।