ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

स्वच्छ थाना परिसर से शांत मन तक—राजगढ़ पुलिस ने अपनाया स्वास्थ्य एवं सकारात्मकता का संकल्प**

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
स्वच्छ थाना परिसर से शांत मन तक—राजगढ़ पुलिस ने अपनाया स्वास्थ्य एवं सकारात्मकता का संकल्प**



**हर रविवार थाना परिवार**  

**


**पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण रेंज श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र** के निर्देशन में संचालित **“हर रविवार थाना परिवार”** कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक **04 अक्टूबर 2026** को राजगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना परिसरों में **स्वच्छता अभियान, हार्टफुलनेस योग, ध्यान एवं रिलैक्सेशन सत्र** आयोजित किए गए।


**पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS)** के निर्देशन एवं **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे** के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानों में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


**स्वच्छ थाना—सकारात्मक वातावरण**


कार्यक्रम की शुरुआत **थाना परिसरों एवं कार्यस्थलों की साफ-सफाई** से हुई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में भाग लेकर स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सकारात्मक कार्य वातावरण का संदेश दिया।


*ध्यान से एकाग्रता, योग से ऊर्जा**


स्वच्छता अभियान के पश्चात थाना परिसरों में **हार्टफुलनेस योग, ध्यान, प्राणायाम एवं रिलैक्सेशन** सत्र आयोजित किए गए। पुलिस बल ने नियमित योग एवं ध्यान के माध्यम से **मानसिक शांति, तनावमुक्ति, भावनात्मक संतुलन एवं एकाग्रता** को बढ़ाने का संकल्प लिया।


जिले के **अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों (SDOP)** द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की गई।


*स्वस्थ पुलिस बल—सशक्त पुलिसिंग**


पुलिसिंग की जिम्मेदारियों के साथ पुलिस बल का **शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सकारात्मक कार्य वातावरण** भी राजगढ़ पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।  


**“ रविवार थाना परिवार”** के माध्यम से पुलिस परिवार में **स्वास्थ्य, संवाद, अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा** को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि पुलिसकर्मी स्वयं स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहते हुए आमजन की सेवा और सुरक्षा के दायित्वों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।


 **राजगढ़ पुलिस का संदेश**


**“स्वच्छ परिसर, स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक सोच—यही बेहतर पुलिसिंग की मजबूत नींव है।”**


राजगढ़ पुलिस आमजन से भी **योग, ध्यान एवं स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने** तथा स्वस्थ, सकारात्मक एवं तनावमुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने की अपील करती है।