*सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत खुजनेर में सफाई एवं पौधारोपण अभियान*
*राजगढ़ 02 अक्टूबर, 2026*
सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत नगर परिषद खुजनेर में विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव की उपस्थिति में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर न्यू सम्पवेल के पास सफाई अभियान चलाया गया तथा पौधारोपण किया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में नगरीय निकाय के सफाई कर्मचारियों को पुष्पमाला एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट भी प्रदान की गई। उपस्थित सभी नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कृष्ण कांत शर्मा द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, सफाई कर्मचारियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।