हरिओम प्रजापति का एशियन जूडो चैम्पियनशिप के लिए चयन*
*"कहानी बदलाव की’’*
*खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर से राजगढ़ के खिलाड़ियों को मिला प्रतिभा निखारने का मंच,
*राजगढ़ 01 अक्टूबर, 2026*
भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग की खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर योजना राजगढ़ के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। वर्ष 2022 में जिले में स्थापित जूडो स्मॉल सेंटर में वर्तमान में 40 बालक एवं 32 बालिकाएं नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में केंद्र के 8 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। क्रम में केंद्र में प्रशिक्षणरत खिलाड़ी हरिओम प्रजापति का चयन हांगकांग में आयोजित होने वाली एशियन जूडो चैम्पियनशिप के लिए हुआ है।
खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर योजना ने जिले के खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण के साथ अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराया है। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों से अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है। योजना के माध्यम से मिल रहे अवसरों के लिए केंद्र में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों ने भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।
*