कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किसान गौरव रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
*
*भूमि सुपोषण अभियान के अंतर्गत किसानों को भूमि की उर्वरता एवं मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की पहल*
*राजगढ़ 22 अक्टूबर, 2026*
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से भूमि सुपोषण अभियान के अंतर्गत किसान गौरव रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भूमि सुपोषण अभियान का उद्देश्य भूमि की उर्वरता एवं मृदा स्वास्थ्य के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किसानों को भूमि की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। किसान गौरव रथ यात्रा के माध्यम से किसानों तक भूमि सुपोषण के महत्व से संबंधित संदेश पहुंचाने और कृषि भूमि के बेहतर प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। यह पहल कृषि भूमि के स्वास्थ्य संरक्षण, टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा किसानों को जागरूक कर कृषि की उत्पादकता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
*