जिला विपणन अधिकारी श्री मौर्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित*
*
*राजगढ़ 15 अक्टूबर, 2026*
संभाग आयुक्त भोपाल श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा तत्कालीन जिला विपणन अधिकारी राजगढ़ श्री बब्बन मौर्य के विरुद्ध खाद वितरण में लापरवाही, केंद्रों की मॉनीटरिंग नहीं करने, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और शासकीय बैठकों से बिना सूचना अनुपस्थित रहने के मामलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग मध्य प्रदेश शासन को भिजवाया गया है। खाद वितरण में अनियमितताओं और किसानों को यूरिया नहीं मिलने से सड़क जाम की स्थिति बनने को लेकर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने उनके विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव संभाग आयुक्त को भिजवाया गया था। संबंधित मामलों में जारी आरोप-पत्रों एवं आरोप-ज्ञापनों का निर्धारित समय-सीमा में जवाब नहीं देने पर प्रकरण आवश्यक कार्रवाई के लिए शासन को भेजा गया है। वर्तमान में श्री मौर्य का स्थानांतरण जिला झाबुआ किया गया है।