ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

*थाना कोतवाली क्षेत्र के - ग्राम गुराड़खेड़ा में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को किया गया गिरफ्तार

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
*थाना कोतवाली क्षेत्र के - ग्राम गुराड़खेड़ा में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को किया गया गिरफ्तार

*


*घटना के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को किया राउंडअप, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त*


राजगढ़ जिले में गंभीर एवं संवेदनशील अपराधों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना कोतवाली राजगढ़ क्षेत्र में घरेलू विवाद को लेकर पति द्वारा पत्नी की हत्या करने की घटना में थाना कोतवाली पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को राउंडअप कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जप्त की गई है।


यह संयुक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राजगढ़ श्रीमती भावना दांगी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली, थाना भोजपुर एवं गठित की गई विशेष टीम द्वारा की गई।


*घटना का विवरण*


दिनांक 10.10.2026 को फरियादी कमल पिता अमरसिंह गुर्जर उम्र 60 वर्ष निवासी छायन द्वारा पुलिस को बताया गया कि सुबह 09 बजे फरियादी को पता चला कि उनकी लड़की गायत्रीबाई को उसका पति रामबाबू मार रहा है, जिसके बाद फरियादी अपने बेटे के साथ ग्राम गुराडखेड़ा अपनी लड़की के घर पहुंचते हैं, जहां रामबाबू उसकी पत्नी गायत्रीबाई पर कुल्हाड़ी से वार कर रहा था जो फरियादी को देखकर मौके से भाग गया। घटना में गायत्रीबाई के गर्दन, पीठ एवं कमर पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने से उसकी मृत्यु हो गई थी।


*पुलिस की त्वरित कार्रवाई*


घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस की एक टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई साथ ही घटना की स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके मार्गदर्शन में एक संयुक्त विशेष टीम गठित कर संभावित अलग अलग क्षेत्रों में आरोपी की तलाश शुरू की गई।

      आरोपी अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर भाग गया था।

        टीम द्वारा आरोपी द्वारा अपनाए गए संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए, साथ ही साइबर टीम से तकनीकी सहायता प्राप्त कर साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा आरोपी के छुपने के प्रत्येक संभावित स्थान पर निगरानी रखी गई।


पुलिस टीम की मजबूत रणनीति एवं कार्य दक्षता से आरोपी को भोजपुर थाना क्षेत्र के सेमलापुरा से पकड़ा गया।

 आरोपी पूर्ण होश में नहीं था एवं उसके कपड़ों से किसी रसायन की गंध आ रही थी जिसे खिलचीपुर शासकीय अस्पताल में उपचार हेतु लाया गया जहां ज्ञात हुआ कि कोई जहरीला पदार्थ उसने पिया है। खिलचीपुर अस्पताल से डॉक्टर द्वारा उसे राजगढ़ जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया था जहां आज दिनांक 13.10.2026 तक उसका उपचार चला। आरोपी के स्वस्थ होने पर अस्पताल से उसे डिस्चार्ज करने के उपरांत उसे माननीय न्यायालय पेश किया गया है, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


  घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी जप्त किया गया है।


*अपराध क्रमांक एवं धाराएं*


थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 748/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


*मृतक*


गायत्रीबाई पति रामबाबू गुर्जर उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम गुराड़खेड़ा, थाना कोतवाली राजगढ़, जिला राजगढ़।




*गिरफ्तार आरोपी*


 रामबाबू पिता सौराम गुर्जर उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम गुराडखेड़ा, थाना कोतवाली राजगढ़।



*सराहनीय भूमिका*


उक्त त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़), उप निरीक्षक जयवीरसिंह बघेल, उपनिरीक्षक विकास राठौर, उपनिरीक्षक भगवानसिंह खींची, सउनि करण सिंह, प्रधान आरक्षक 508 धर्मेंद्र खींची, प्रधान आरक्षक 398 नरेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक 268 मोईन अंसारी, आरक्षक 215 मुकेश मीणा, आरक्षक 243 शक्ति सिंह, आरक्षक 915 विवेक पाटिल, आरक्षक 444 श्याम रघुवंशी, आरक्षक चालक 152 राहुल गुर्जर, महिला आरक्षक 907 निधि तोमर, महिला आरक्षक 1033 किरण राजपूत


एसपी कार्यालय की टीम-


उपनिरीक्षक जितेंद्र अजनारे (साइबर शाखा प्रभारी), सउनि शादाब खान, आरक्षक 520 ललित तोमर


थाना भोजपुर टीम -

उपनिरीक्षक अजय यादव (थाना प्रभारी भोजपुर), आरक्षक चंद्रेश कुशवाह


 की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


*राजगढ़ पुलिस की अपील*


राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। किसी भी प्रकार की हिंसक घटना को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दें।


राजगढ़ पुलिस गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रतिबद्ध है।


✨ *“राजगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प”*✨