नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस की कार्यवाही*
*
*नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 02 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही*
राजगढ़ जिले में चल रहे नवरात्रि पर्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना कोतवाली द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 02 व्यक्तियों के विरुद्ध अलग अलग समय पर कार्यवाही कर जन सुरक्षा की प्रतिबद्धता दर्शाई है।
पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राजगढ़ श्रीमती भावना दांगी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा यह प्रभावी एवं आवश्यक कार्यवाही की गई है।
नवरात्रि पर्व के दौरान झांकियों के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दौरान नशे की हालत वाहन चलाने वाले 02 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
*कार्यवाही का विवरण*—
1. दिनांक 12.10.2026 को गजेंद्र पिता कैलाश वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, कालाखेत, राजगढ़, के विरुद्ध नवरात्रि पर्व के दौरान शाम के समय नशे की हालत में दोपहिया वाहन (सुपर स्पलेंडर) चलाते समय इस्तगासा क्रमांक 16/2026 में धारा 185, 146/192, 3/181 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।
2. दिनांक 14.10.2026 को कृपाल पिता बलवंत सोंधिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम लाख्या, थाना खुजनेर, जिला राजगढ़, के विरुद्ध झांकियों में आरती के समय मेन मार्केट में नशे की हालत में चारपहिया वाहन (सुजुकी आल्टो के 10) चलाते समय इस्तगासा क्रमांक 17/2026 में धारा 185, 146/192, 3/181 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।
*वाहनों का विवरण जिनको जब्त किया गया है*
1. हीरो कंपनी की सुपर स्प्लेंडर क्रमांक -
MP 39 MM 7889
2. सुजुकी कंपनी की ऑल्टो के 10 (बिना रजिस्ट्रेशन नंबर)
*सराहनीय योगदान*
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में
निरीक्षक मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़), उनि विकास राठौर, सउनि मन्नूलाल अहिरवार, प्रधान आरक्षक 268 मोईन अंसारी, आरक्षक 215 मुकेश मीणा, आरक्षक 915 विवेक पाटिल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
*राजगढ़ पुलिस की अपील*—
आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा वाहन चलाते समय वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। नवरात्रि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुचारु रूप से झांकियों के दर्शन कर सकें।